सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पानी संकट पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

पानी संकट पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शनपुलिस की लाठी चार्ज और पानी की बौछार से भाजपा के कई कार्यकर्ता हुए घायलअगले 48 घंटे में दिल्ली को पानी नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के घर का पानी कनेक्शन काटेंगे-आदेश गुप्ता

Sumit bhojgi
  • Jul 12 2021 6:41PM
पानी संकट पर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन पुलिस की लाठी चार्ज और पानी की बौछार से भाजपा के कई कार्यकर्ता हुए घायल अगले 48 घंटे में दिल्ली को पानी नहीं मिला तो मुख्यमंत्री के घर का पानी कनेक्शन काटेंगे-आदेश गुप्ता नई दिल्ली, 12 जुलाई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं ने जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येन्द्र जैन के निवास के बाहर दिल्ली में लगातार चल रहे जल संकट के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर पानी बेचकर कमाई करने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया और पानी की बौछार से उन्हें तितर-वितर करने का प्रयास किया जिसमें प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री वासु रुखड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि अगर दिल्ली में अगले 48 घंटे में पानी की व्यवस्था सही नहीं हुई तो भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर का पानी कनेक्शन काटेगी। राज निवास मार्ग पर आज हुए इस प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष सर्व श्री अशोक गोयल देवराहा, श्री राजन तिवारी एवं श्री जयवीर राणा, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख श्री नवीन कुमार जिंदल, भाजपा विधायक सर्व श्री अजय महावर, श्री अनिल वाजपेयी एवं श्री मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य प्रदेश, जिला एंव मंडल पदाधिकारी और मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद थे। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर अपनी कमियों का ठिकरा फोड़ने वाली केजरीवाल सरकार को जानना चाहिए कि जो हरियाणा के साथ समझौता हुआ है, उसके अनुसार हर महीने 500 एमजीडी पानी देने की बात कही गई है, लेकिन आज हरियाणा सरकार 640 एमजीडी पानी प्रतिमाह उपलब्ध करा रही है। उसके बावजूद अपनी कमियों को छिपाने के लिए राघव चढ्ढा और केजरीवाल हरियाणा सरकार को कसूरवार ठहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नजफगढ़ ककरोला के पास केजरीवाल सरकार ने साल 2018 में 100 करोड़ रुपये की लागत से 50 एमजीडी का डब्ल्यूटीपी प्लांट लगाने का टेंडर एलएनटी कंपनी को दिया था लेकिन तीन साल बितने के बाद भी वहां काम नहीं शुरु किया गया और अब दिल्ली जल बोर्ड की जमीन पर केजरीवाल सरकार के परिवहन मंत्री एवं उस क्षेत्र के विधायक कैलाश गहलोत अपने आदमियों से कब्ज़ा करने में लगे हुए हैं। श्री आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि आज दिल्ली में पीने के लिए पानी नहीं है, लोग तड़प रहे हैं लेकिन अरविंद केजरीवाल अपने घर में 10 करोड़ की लागत से स्विमिंग पुल बनवा रहे हैं। आखिर उसमें कौन सी पानी डालेंगे। यमुना का जल या फिर फिल्टर पानी। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कॉलोनियों में पाइप से पानी इसलिए नहीं दिया जा रहा है ताकि टैंकर माफिया फलता-फूलता रहे। टैंकर माफिया को खत्म करने का वादा कर सत्ता में आने वाली केजरीवाल सरकार अब माफियाओं के साथ सांठगांठ कर कमाई में जुट गई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के लिए काम करने और कही भी जाने का अधिकार है, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का उस दिल्ली की जनता के प्रति पहली जिम्मेदारी है जिसने उन्हें सत्ता तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि दिल्ली के 150 से अधिक इलाकों में लाखों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं और अनेक क्षेत्रों में लोग पानी खरीदकर काम चला रहे हैं। ऐसी स्थिति में भाजपा एक मूक दर्शक नहीं बनी रह सकती है और उसके कार्यकर्ता हर क्षेत्र के गली-कूचे में उतरकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे। नेता प्रतिपक्ष श्री रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि कि केजरीवाल सरकार की गलत और भ्रष्टाचारी नीतियों के कारण कभी 800 करोड़ रुपये के फायदें में चलने वाले दिल्ली जल बोर्ड को कंगाली के कगार पर ला दिया है। दिल्ली सरकार ने बोर्ड को गत वर्षों में 57 हज़ार करोड़ रुपया दिया है, लेकिन इसमें से 26 हज़ार करोड़ रुपये का कोई हिसाब ही उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं जल बोर्ड हर साल 2000 करोड़ रुपये के घाटे में चल रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब आप की सरकार आई तो उस वक्त 800 एमजीडी पानी की जरुरत थी लेकिन आज 1300 एमजीडी पानी की जरुरत होने के बावजूद दिल्ली जल बोर्ड सिर्फ 775 एमजीडी पानी ही सप्लाई कर पा रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार