सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा नेता ने अपर परिवहन आयुक्त को लिखा खत, आरटीओ पीएस राय के उपर लगाये गंभीर आरोप, भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति बनाने का किया दावा

सोनभद्र। परिवहन विभाग सोनभद्र पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बना हुआ हैं। भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके परिवहन विभाग सोनभद्र में दलालों का पकड़ मजबूत हैं और आमजन मानस उन दलालों के हाथों काम कराने को मजबूर हैं। राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भाजपा के ही एक वरिष्ठ नेता, जो पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश, अनिल द्विवेदी ने परिवहन विभाग सोनभद्र के उप संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) पी एस राय के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके संपत्ति की जांच कराने की मांग की। पिछले कुछ दिनों से परिवहन विभाग लगातार चर्चा में बना हुआ है। अवैध परिवहन करते हुए पकड़े गए वाहनों को फर्जी रिलीज ऑर्डर के द्वारा मुक्त कराया गया हैं, जिसकी जांच जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन पर एक संयुक्त कमेटी कर रही हैं।

Rajesh Singh Twitter account @RajeshSinghSTV
  • Jul 29 2022 9:21AM
सोनभद्र। परिवहन विभाग के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए एक जांच टीम गठित कर जल्दी ही रिपोर्ट सौंपने को कहा। पुर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश अनिल द्विवेदी ने दिनांक 27-07-2022 को अपर परिवन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को सोनभद्र ARTO पी.एस.राय के खिलाफ शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी संपत्ति जांच कराने की मांग की। 


भाजपा नेता अनिल द्विवेदी ने बताया कि पी.एस.राय व उनकी पत्नी की अकुत संपत्ति हैं, जो भ्रष्टाचार व लुट के पैसों से बनायी हुई हैं। ARTO सोनभद्र पी.एस.राय ने सम्पूर्ण कार्यकाल के दौरान जमकर लूट किया हैं। फर्जी प्रपत्रों पर गाड़ी छोड़ने का पुरा खेल पी.एस.राय के द्वारा ही खेला गया गया हैं।  पी.एस.राय और उनका गिरोह (प्राइवेट आदमी) तिकड़म लगाकर अपने खुद बचाकर गाड़ी मालिकों के उपर ठिकरा फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।



पी.एस.राय लगातार ओभर लोड वाहनों के सिंडिकेट का खेल करा रहे हैैं और प्रत्येक गाडियों से 5000 रुपये महीने तक वसुली करा रहे हैं। ARTO पी.एस.राय की अभी कुछ दिनों मे रिटायरमेंट हैं और उसको लगता हैं कि हम तो लुट के चले जायेंगे हमारा क्या होगा? अनिल द्विवेदी ने पी.एस.राय का जी.पी.एफ. और पेंशन जप्त करने की मांग की हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार