सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अमित शाह का कांग्रेस पर जोरदार हमला... बोले 'कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को सालों तक अंधेरे में रखा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दौरे पर थे। जहां उन्होंने शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि वोट डालते समय यह मत सोचिए कि आप विधायक, सीएम चुनने या बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट कर रहे हैं।

Himanshi Rajput
  • Nov 4 2023 5:04PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मध्यप्रदेश के शिवपुरी में दौरे पर थे। जहां उन्होंने शनिवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया और कहा कि वोट डालते समय यह मत सोचिए कि आप विधायक, सीएम चुनने या बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट कर रहे हैं। लेकिन वोट डालते समय यह ध्यान रखें कि डबल इंजन सरकार ने बदलाव किया है।

कांग्रेस पर साधा निशान

अमित शाह ने आगे कहा की मध्य प्रदेश बीमारू राज्य से बना बेमिसाल राज्य आपका एक वोट यह सुनिश्चित करेगा कि अगले 5 साल किसकी सरकार होगी। कांग्रेस ने कई सालों तक मध्य प्रदेश को अंधेरे में रखा है। इसे बीमारू राज्य बनाए रखा है। दूसरी तरफ भाजपा सरकार है। जिसने 18 सालों में किसान, दलित, पिछड़े वर्ग महिलाओं, आदिवासियों और युवाओं के कल्याण के बारे में सोचा है और कार्य किया है।

कमलनाथ से पूछे तीखे सवाल

अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस को जब-जब मौका मिला है। उसने अपना घर भरने की कोशिश की है और भाजपा ने उसके विपरीत कार्य किया है। आज यहां से कमलनाथ को पुछने आया हूं कि जरा भी हिम्मत है तो मेरी बातों का जवाब दे। आप जब 2002 में मध्य प्रदेश छोड़कर गए थे।  तब राज्य का बजट 23000 करोड रुपए था। लेकिन आज भाजपा की सरकार में राज्य का बजट 314000 करोड़ रुपए है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार