सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Gujraat दंगों पर आये फैसले के बाद अमित शाह का विपक्ष पर हमला... सत्य परेशान हो सकता है पर हार नहीं सकता...

अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी पर सारे आरोप गलत पाए गए हैं। ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पीएम मोदी चुपचाप सारे आरोपों को सहते रहे। मोदी ने कई सालों तक आरोपों को बर्दाश्त किया।

Akshat Shrotry
  • Jun 25 2022 10:49AM

पिछले कल सुप्रीम कोर्ट के आये गुजरात दंगों पर आये फैसले के वाद गृह मंत्री ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक इंटरव्यू में 2002 में गुजरात दंगे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और बयान दिया।

 अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी पर सारे आरोप गलत पाए गए हैं। ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। पीएम मोदी चुपचाप सारे आरोपों को सहते रहे। मोदी ने कई सालों तक आरोपों को बर्दाश्त किया। सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी पर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है। दंगे के दौरान सेना को बुलाने में कोई देरी नहीं की गई है।

 मोदी जी नानावटी कमीशन ने भी क्लीन चिट दी गई थी। उस समय पार्टी ने मोदी का कोई सहयोग नहीं किया था। न्यायिक प्रक्रिया के खिलाफ को भी आंदोलन करना कहाँ तक सही होता है। मुझे भी जेल में डाला गया लेकिन सत्य सामने आया और मुझे रिहा किया गया। मेरे नेता पर आरोप लगे और मैंने और मोदी जी ने इनका पुरे सत्य से सामना किया।

 हमें देखना चाहिए कि भाजपा के काल में दंगे काम हो रहे हैं। भाजपा पर यह आरोप लगाना कि हम दंगे करवाते हैं। यह बिलकुल गलत है। अगर दंगों से हमें फायदा होता है तो क्या हमारे शासन में दंगे ज्यादा होने चाहिए लेकिन ऐसा नहीं है। इस सब के पीछे कांग्रेस सरकार थी। मैंने अपने सामने 16 साल की बच्ची को दम तोड़ा है। मैं यह दर्द समझ सकता हूँ।

 शाह ने बताया कि मोदी को मैंने इतनी बदनामी सहते हुए देखा है। उनके दुःख को मैंने नजदीक से देखा है। इतने आरोप लगने के वाद भी सत्य सामने आया और सत्य का नतीजा ही है कि आज मोदी जी को जनता का समर्थन मिला है। विपक्ष और कुछ कट्टरपंथी संस्थाएं इस साजिशों के पीछे थी। आज फैसला हो चुका है इसके आधार पर विपक्ष हमसे माफ़ी मांगे।    

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार