सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अग्रसेन जयन्ती महोत्सव - समाज की महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिता का हुआ आयोजन,विजेताओं का किया सम्मान

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कस्बे के नये बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को समाज के बालक,बालिकाओं एवं महिलाओं में प्रतिस्पर्धा हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बालक,बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

आशीष व्यास
  • Sep 26 2022 1:09PM
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में कस्बे के नये बस स्टैंड पर स्थित अग्रवाल सेवा सदन में अग्रवाल समाज, अग्रवाल महिला मंडल एवं अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को समाज के बालक,बालिकाओं एवं महिलाओं में प्रतिस्पर्धा हेतु विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 8 से 14 वर्ष तक के बालक,बालिकाओं के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन अग्रवाल समाज द्वारा एक तीली से मोमबत्ती जलाओ एवं जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग की बालिकाओं के लिए मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिलाओं की जुड़ा बनाओ एवं जिसकी लाठी उसकी बाल्टी प्रतियोगिता आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिताओं में काफी संख्या में समाज की महिलाओं एवं बालक बालिकाओं ने भाग लिया। ये रही विजेता एक तीली से मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में ग्रेसी अग्रवाल ने प्रथम एवं रिद्धि ऐरण व माधवी ऐरण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में तनुश्री अग्रवाल व पूजा गुप्ता ने प्रथम तथा इशिका गुप्ता एवं वंशिका गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग मेहंदी बनाओ प्रतियोगिता में पारस गुप्ता एवं मनीषा गुप्ता ने प्रथम तथा दीपिका मित्तल एवं चंचल मंगल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की जूड़ा बनाओ प्रतियोगिता में ज्योति गुप्ता प्रथम एवं रुचि गुप्ता द्वितीय स्थान पर रही। महिला वर्ग में ये रही विजेता इसी प्रकार महिला वर्ग की जिसकी लाठी उसकी बाल्टी प्रतियोगिता में रचना गुप्ता, रुचि गुप्ता एवं निधि गुप्ता ने प्रथम तथा संजना गुप्ता एवं कृष्णा गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कल अग्रसेन जयंती महोत्सव पर समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। ये रही मौजूद इस दौरान प्रतियोगिता में महिला मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, जिला महिला महामंत्री सुनीता गर्ग, निशा मित्तल सरोज मित्तल व सुमन गुप्ता युवा मंडल अध्यक्ष अनिल पंसारी, जयहिंद गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के अध्यक्ष मोहन लाल पुरा वाले, सागर अग्रवाल एवं पार्षद यशवंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार