सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: चंद्र की चाल ने बदली किस्मत की दिशा, जानिए आज किन राशियों पर बरसेगा धन और किन्हें रहना होगा सतर्क

Dainik Rashifal: मकर से मीन तक कौन करेगा तरक्की और किसके जीवन में आएंगी चुनौतियाँ; आज का सम्पूर्ण राशिफल

Ravi Rohan
  • May 2 2025 9:36AM

आज का दिन 2 मई 2025 (शुक्रवार), कई राशियों के लिए तरक्की और सफलता के संकेत लेकर आया है, तो कुछ लोगों को आज सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन बेहद अहम हो सकता है- नौकरीपेशा लोगों के लिए सुनहरा मौका मिल सकता है, वहीं व्यापारी वर्ग को सतर्कता की ज़रूरत होगी।

ग्रहों की बदलती चाल क्या संकेत दे रही है? चलिए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा के अनुसार आज का चंद्र राशि-आधारित विस्तृत राशिफल:

मेष (Aries)
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी मान्यता मिल सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन पढ़ाई में लापरवाही न बरतें। पुरानी गलतियों से सतर्क रहें और माता-पिता के साथ वक्त बिताएं।

वृषभ (Taurus)
भाग्य आज पूरी तरह साथ देगा। आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
आज के दिन भाग्य पर नहीं, अपनी समझदारी पर भरोसा करें। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन अच्छी खबरें भी मिलेंगी।

कर्क (Cancer)
मन में आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन आलस्य को दूर रखें। छोटी गलतियां बड़ा नुकसान कर सकती हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करें।

सिंह (Leo)
नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियाँ निभाने का मौका मिलेगा। खोई हुई चीज़ वापस मिल सकती है। दीर्घकालिक योजनाओं में गति आएगी।

कन्या (Virgo)
धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में नए सदस्य का स्वागत हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

तुला (Libra)
आज कला और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाई पा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। मानसिक अस्थिरता से बचें। परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है।

वृश्चिक (Scorpio)
मौज-मस्ती का दिन है, लेकिन खर्चों में संतुलन ज़रूरी है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए नई डील की संभावना है, लेकिन ग़लत निर्णय से बचें।

धनु (Sagittarius)
सेहत के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी, लेकिन घर में थोड़ी तकरार संभव है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन लापरवाही नुकसानदेह होगी।

मकर (Capricorn)
घर में कोई मांगलिक कार्य संभव है। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूरी है। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ (Aquarius)
आज सफलता की सीढ़ी चढ़ने का दिन है। नई नौकरी की संभावना है। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में बोलने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन (Pisces)
बिजनेस में जोखिम से बचें। पारिवारिक विवादों को धैर्य से सुलझाएं। नई नौकरी की तलाश में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। मानसिक तनाव से राहत के लिए यात्रा लाभदायक हो सकती है।

आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है- किसी के लिए उन्नति का योग, तो किसी के लिए चेतावनी का संदेश। ग्रहों की चाल बता रही है कि जो सतर्क रहेगा, वही सफल होगा।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार