सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

100 Crore Vaccine के उत्सव में लाल किले से 'लुटियंस', हर जगह दिखा तिरंगे का 'अंश'

महामारी का प्रभावी ढंग से सामना करने और अपनी निस्वार्थ सेवाओं के लिए काम करने वाले कोरोना योद्धाओं, वैक्सीनेटर, स्वच्छता कर्मचारी, पैरामेडिकल, पुलिसकर्मियों आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 स्मारक पूरी रात जगमगाएं

Kartikey Hastinapuri
  • Oct 22 2021 10:01AM

कोविड के खिलाफ जंग में भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन का जो कीर्तिमान हासिल किया है वो कोई आम बात नहीं है।  भारत की इस महान उपलब्धि पर पूरे विश्व ने भारत की पीठ थपथपाई, और भारत जैसे इतने विशालकाय देश में जहाँ की आबादी ही कई देशो से ज्यादा है, वहां ये आंकड़ा पार करना अपने आप में गौरवन्वित करने वाली बात है। 

100 करोड़ वैक्सीन के उत्सव में कल लाल किले में खादी का तिरंगा प्रदर्शित किया गया, वही देश की 100 ऐतिहासिक धरोहरों को भी तिरंगे की रौशनी से नहला दिया गया। वैक्सीन के इस कीर्तिमान तक पहुंचने के लिए स्वास्थकर्मी, सफाईकर्मी और सभी फ्रंटलाइन वर्कर को धन्यवाद देने के लिए ये किया गया था। 

100 करोड़ वैक्सीनेशन के पल को यादगार बनाए रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों को जब तीन रंग से नहलाया गया तो एक अद्भूत छटा ने सबका दिल जीत लिया। यह प्राचीन इमारतें बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। तिरंगे के रंग में नहाए कुछ स्मारकों की तस्वीरें सामने आई हैं। 

ऐसे दिखी धरोहरें 

आगरा स्थित सिकंदरा में ये था नज़ारा 

इसी कड़ी में देश के 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी में जगमग किया गया है.  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा होने पर 100 स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से जगमग किया है. (फोटो- ANI)

  तिरंगे की रोशनी उन कोरोना योद्धाओं के सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में हो रही है जिन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में योगदान दिया है.

तिरंगे की रोशनी से सजा आगरा फोर्ट (फोटो -ANI)

तिरंगे की रौशनी में कुछ ऐसा दिखा आगरा का किला चारमीनार भी तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा (फोटो- ANI)

हैदराबाद की चार मीनार भी तिरंगे के रंग में रंगी दिखी  कुंभलगढ़ फोर्ट  पर भी छाया तिरंगे का रंग (फोटो ANI)

कुम्भलगढ़ फोर्ट पर भी छाया तिरंगे का रंग  Hindi News, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, Breaking News Hindi -  Navabharat (नवभारत)

दिल्ली स्थित हुमायु का मकबरा 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार