सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूपी: लखनऊ में मिले 'CM Yogi' और 'Pushkar Singh Dhami', इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर मुलाकात की और अफसरों के साथ बैठक की।

Kartikey Hastinapuri
  • Nov 18 2021 2:01PM

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री लखनऊ के दो दिन के दौरे पर हैं। वह आज यहां पर उत्तराखंड महोत्सव का भी समापन करेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिन के लखनऊ के दौरे पर हैं। इस दौरान गुरुवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास, पांच कालिदास मार्ग पर जाकर मुलाकात की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने इस दौरान करीब आधा घंटा तक योगी आदित्यनाथ से वार्ता भी की। वह आज लखनऊ में गोमती नदी के तट पर चल रहे सात दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव का समापन भी करेंगे।

ख़त्म हुआ 21 साल से चल रहा परिसंपत्ति विवाद

बैठक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में दोनों राज्यों के बीच 21 साल से चल रहा विवाद खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री योगी ने बड़ा दिल दिखाते हुए विवादों के निपटारे पर अपनी सहमति दी है। दोनों राज्य बड़े भाई-छोटे भाई जैसे हैं। इस निर्णय से दोनों ही राज्यों के लोगों को उनका हक मिलेगा।

मुख्य सेवक के रूप में कर रहा हूँ उत्तराखंड का काम : धामी 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मैं मुख्य सेवक के रूप में पिछले चार महीने से काम कर रहा हूं। सभी लोग उत्तराखंड में सरकार को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं। कहा कि अलकनंदा होटल उत्तराखंड को मिलेगा। उत्तराखंड को वन विभाग के 90 करोड़ भी मिलेंगे। इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद भी उपस्थित रहे।

बुधवार को आनंदीबेन पटेल से भी मिले थे धामी 

इससे पहले बुधवार को पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित से भी भेंट की। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से आज राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें भगवान केदारनाथ मंदिर का स्मृति चिन्ह तथा रूदाक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। इस दौरान राज्यपाल ने भी धामी को शॉल और दो पुस्तकें 'लोकहित के मुखर स्वर' तथा 'वो मुझे हमेशा याद रहेंगे' देकर उनका स्वागत किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार