भारतीय अर्थव्यवस्था के दुनिया में चौथी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में निर्णायक बढ़त मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देशवासियों को बधाई दी है। मांझी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को हासिल करने लिए प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व का आभार जताया है।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि, आईएमएफ की रिपोर्ट के मुताबिक 2025 में भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अनुमानित जीडीपी 2025 में 4,187.017 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगी, जबकि जापान की जीडीपी लगभग 4,186.431 अरब डॉलर रहेगी। श्री मांझी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की अप्रैल 2025 की वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में दी गई ये जानकारी स्वर्णीय भारतीय अर्थव्यवस्था का सपना साकार करती हैं।

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की नई रिपोर्ट के मुताबिक भारत इसी साल जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी जापान के संभावित जीडीपी से अधिक रहने की संभावना है। जापान को अर्थव्यवस्था की पीछे छोड़ने के बाद अब भारत से आगे सिर्फ अमेरिका, चीन और जर्मनी जैसे देश रह जाएंगे।
मांझी ने कहा कि इससे अच्छी खबर कोई नहीं हो सकती कि रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। 2028 तक भारतीय अर्थव्यवस्था तीसरे नंबर पर आ सकती है। भारतीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिर से आभार है।