सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

घर में घुसकर 6 साल की हिन्दू 'दलित' से पानी मंगा मोहम्मद मेजर ने... पानी पीने के बाद किया बलात्कार

मोहम्मद मेजर के ऊपर दो मामले अररिया महिला थाने में और एक मामला पूर्णिया के जानकीनगर में दर्ज है। हालांकि, महिलाओं के साथ उसका व्यवहार हमेशा गंदा रहा है। दबंगई के कारण कई मामले थाना तक नहीं पहुंच पाता है।

Prem Kashyap Mishra
  • Dec 4 2021 9:04PM

बिहार में दरिंदगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिहादी संक्रमण बिहार में तेजी से फैल रहा है फिर से जिहादी करतूत का एक मामला सामने आया है जहाँ छह साल की दलित मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोपी मोहम्मद मेजर नाम के युवक को यहां के लोग दरिंदा कहते हैं। मेजर के पिता शमशेर पंचायत का मुखिया रह चुका है। पूरा परिवार दंबग के रूप में क्षेत्र में जाना जाता है। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला मेजर इससे पहले भी इस गंदे काम के लिए जेल जा चुका है। उसपर दुष्कर्म के तीन मामले दर्ज हैं। गांव की महिलाओं का कहना है कि ऐसे दुष्कर्मी को फांसी की सजा हो जानी चाहिए।

मोहम्मद मेजर के ऊपर दो मामले अररिया महिला थाने में और एक मामला पूर्णिया के जानकीनगर में दर्ज है। हालांकि, महिलाओं के साथ उसका व्यवहार हमेशा गंदा रहा है। दबंगई के कारण कई मामले थाना तक नहीं पहुंच पाता है। ताजा मामला बुधवार का है, जहां एक छह साल की मासूम बच्ची के दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मेजर ने ट्रैक्टर से बच्ची के दादा की खेत की जुताई की।

शाम को खेत की जुताई के बाद आरोपी दरिंदा पीड़ित के घर पर आया। घर के बरामदे पर छह साल की मासूम अपने दादा के साथ लेटी हुई थी। आरोपित ने बच्ची से पीने के लिए पानी मांगा। जब बच्ची चापाकल के पास पानी लेने जा ही रही थी कि इसी क्रम में आरोपी युवक ने पीछे से बच्ची का मुंह दबाकर अपने साथ उठा ले गया।

बच्ची के दादा ने जब आरोपी को अपनी पोती को ले जाते देखा, तो उन्होंने शोरगुल मचाना शुरू किया। लेकिन उसके डर से कोई सामने नहीं आया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन भी की,लेकिन निराशा हाथ लगी। बाद में आरोपित मेजर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़ित मासूम बच्ची को अपने साथ लाकर घर पर छोड़ दिया। बच्ची खून से लथपथ थी। इस घटना के बाद दलित परिवार के लोग काफी डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि दुष्कर्मी कभी भी किसी के साथ कुछ कर सकता है। उसकी गिरफ्तारी जल्द हो और उसे फांसी की सजा दी जाए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार