सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कॉमेडी की आड़ में अब नही चलेगा मज़हबी उन्माद... हिन्दू समूहों के आक्रोश का शिकार बना देवताओं पर चुटकुले सुनाने वाला जिहादी मुनव्वर फारूकी

कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने उड़ाया हिन्दू देवी देवताओं का मज़ाक, हिन्द रक्षक संगठन ने पकड़ कर पीटा

Ravi shekhar
  • Jan 2 2021 6:37PM
अक्सर हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी ने एक बार फिर से हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया है। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उसने हिन्दू देवी-देवता सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मजाक उड़ाते हुए उन पर अभद्र टिप्पणी किया।      

यह घटना इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र में घटित हुई जहां मुनरो कैफे में लाइव कार्यक्रम के दौरान मुन्नवर फारुकी के हिन्दू देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने की जानकारी हिन्द रक्षक संगठन के लोगों को मिली, जिसके बाद लोगों ने वहां पहुंच कर उसकी पिटाई कर दी। 

हिन्द रक्षक के कार्यकर्ताओ का कहना है की मुन्नवर पहले भी कई बार देवी देवताओं का मजाक उड़ा चुका है। जिसके कारण जयपुर में इसका कार्यक्रम भी रद्द हो चुका है। इससे पहले उसने माता सीता और श्री राम पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा था की,  मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ़* अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं मैं खुद चौदह साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूँ गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है 14 पर आकर रुक गई।”
 
इस घटना के बाद मुन्नवर फारुकी पर करवाई भी की गई थी। गौरतलब है की इसने गोधरा कांड में अमित शाह और आरएसएस को जिम्मेदार ठहराते हुए उसमे जलाकर मार डाले गए 59 कार सेवकों का भी मजाक उड़ाया था।

हलाकि इस घटना के खिलाफ हिन्द रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं ने तुकोगंज थाने के प्रभारी कमलेश शर्मा से इसकी शिकायत की है। उन्होंने कहा की शिकायत में कहा गया है की कार्यक्रम के आड़ में धार्मिक भावनाओ को भड़काने वाली बातो को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया की हम कार्यक्रम की पूरी रिकॉडिंग देख रहे है। जिसके बाद उसके आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन सवाल ये है की मुन्नवर फारुकी जैसे लोग कब तक कॉमेडी या फिर किसी अन्य चीजों का आड़ ले कर हिन्दू देवी देवताओं का मजाक उड़ाते रहेंगे, और हिन्दू लोगों के धार्मिक भावनाओं को ठेश पहुंचाते रहेंगे ?

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार