सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Ajay JAIN
  • Jul 10 2021 1:44PM

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आम लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए शुक्रवार को एक नए हेल्पलाइन नंबर की घोषणा करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति उनका दृष्टिकोण ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ का है और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अग्रवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए सोमवार से हेल्पलाइन नंबर- 8700213727 काम करना शुरू कर देगा। महापौर ने कहा, '' भ्रष्टाचार को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई जाएगी तथा भ्रष्टाचार के दोषी पाए गए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।'' उन्होंने कहा कि यदि पूर्वी दिल्ली नगर निगम का कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी किसी प्रकार की रिश्वत मांगता है या अपनी आधिकारिक शक्ति का दुरुपयोग करता है तो लोग उसकी शिकायत इस हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं। इसके अलावा महापौर के कार्यालय के बाहर एक बक्सा भी रखा गया है। लोग अपनी परेशानियों के बारे में लिखकर सूचित कर सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार