सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

विश्व में 67 लाख लोग कोरोना संक्रमित, अमेरिका, ब्राजील में तेजी से बढ़ रहे मामले

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 66.92 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 92 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 32 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दु

Abhishek Lohia
  • Jun 5 2020 11:09AM
कोरोना वायरस दुनियाभर के 213 देशों में अपने पैर पसार चुका है. पिछले 24 घंटे में 1 लाख 29 हजार नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,499 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक करीब 66.92 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 3 लाख 92 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं 32 लाख लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 76 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 14 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 51 लाख है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपाया है. अमेरिका में 19 लाख लोग अबतक कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. एक लाख से ज्यादा यहां मौतें हो चुकी हैं. लेकिन अब हर दिन ब्राजील में अमेरिका से ज्यादा कोरोना केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं. पिछले 24 घंटे में ब्राजील में 31,890 नए केस आए और 1,492 मौतें हुईं. जबकि अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 22,104 नए केस आए और 1,031 मौतें हुई. ब्राजील में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.

अमेरिका:      केस- 1,923,887,      मौतें- 110,173
ब्राजील:         केस- 615,870,          मौतें- 34,039
रूस:             केस- 441,108,          मौतें- 5,384
स्पेन:             केस- 287,740,          मौतें- 27,133
यूके:              केस- 281,661,           मौतें- 39,904
इटली:           केस- 234,013,          मौतें- 33,689
भारत:           केस- 226,713,          मौतें- 6,363
जर्मनी:          केस- 184,923,          मौतें- 8,736
पेरू:             केस- 183,198,           मौतें- 5,031
टर्की:            केस- 167,410,            मौतें- 4,630

ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा सात देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. अमेरिका समेत इन 14 देशों में कुल 51 लाख केस हैं. छह देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन, ब्राजील) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 1.10 लाख पार जा चुका है. चीन टॉप-17 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है. वहीं भारत टॉप-7 देशों में शामिल हो गया है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार