सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बुझदिल थे नेहरू, अगर वह देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो तभी हिंदूराष्ट्र बन जाता भारत-- BJP विधायक

पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता. बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ तथा बुजदिल नेहरू प्रधानमंत्री नहीं रहते तथा देशद्रोही मानसिकता के कांग्रेसी नहीं होते तो आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता.

Abhay Pratap
  • Jun 13 2021 5:08PM

कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के सत्ता में आने पर कश्मीर में 370 बहाल किये जाने वाले बयान के बॉस सियासी घमासान मचा हुआ है. जहाँ दिग्विजय के बयान से घिरी कांग्रेस तथा खुद दिग्विजय सिंह इस बयान पर सफाई देते फिर रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से कांग्रेस पर हमलावर है तथा बीजेपी के नेताओं द्वारा चुन चुन कर कांग्रेस को निशाना बनाया जा रहा है.

इस बीच बलिया की बैरिया विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड विधायक सुरेंद्र सिंह ने कांग्रेस तथा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को देश के विभाजन का जिम्मेदार बताया है. बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि पंडित नेहरू 'बुजदिल' थे, वरना आजादी मिलने के बाद ही भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो गया होता. बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गंदी सोच के कारण भारत का विभाजन हुआ तथा बुजदिल नेहरू प्रधानमंत्री नहीं रहते तथा देशद्रोही मानसिकता के कांग्रेसी नहीं होते तो आजादी मिलने के बाद ही भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो गया होता.

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि पंडित नेहरू के स्थान पर सरदार पटेल अगर प्रधानमंत्री बन गए होते तो भारत अवश्य हिन्दू राष्ट्र बन गया होता. उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी व राहुल गांधी विदेशी संस्कृति के हैं तथा कांग्रेस मुस्लिम परस्त भावना से राजनीति करती है. वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के कश्मीर में अनुच्छेद 370 को लेकर दिये गए हालिया बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध देशद्रोह के आरोप में कार्रवाई की मांग की.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार