सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

योगी सरकार साकार करेगी हमारे मिशन "हम दो - हमारे दो, तो सबके दो" का सपना..

योगी सरकार सुदर्शन न्यूज़ के मिशन "हम दो, हमारे दो, तो सबके दो" को साकार रूप देने जा रही है... आगामी पंचायत चुनाव में दो से अधिक बच्चो वाले लोग नहीं लड़ सकेंगे चुनाव...

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश , Twitter: rajatkmishra1
  • Aug 30 2020 8:59AM

देश की बढ़ती जनसंख्या अब हमारे संसाधनों पर बोझ बनती जा रही है। इसलिए देश को एक ऐसे सख्त कानून की जरूरत है, जो इस बढ़ती आबादी को नियंत्रित करे। सुदर्शन न्यूज़ के सीएमडी सुरेश चव्हाणके जी की लंबे अरसे से मांग रही है कि "हम दो, हमारे दो, तो सबके दो"... अपने इस मिशन को जन आंदोलन बनाने के लिए वो कई बार देश व्यापी यात्राओं पर भी निकले हैं। अनेक सांसद, विधायक, मंत्री और देश की जानी मानी शख्सियतों ने सुरेश जी के मिशन को समय समय पर अपना नैतिक समर्थन भी दिया है।

योगी सरकार की योजना

योगी अदित्यनाथ की सरकार यूपी में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने का मन बना चुकी है। प्रदेश में पंचायती चुनाव अक्टूबर से दिसंबर के मध्य प्रस्तावित थे। लेकिन कोविड महामारी के चलते अब इन तिथियों पर चुनाव संभव नही है। इसलिए इन्हें अगले वर्ष फरवरी से मई के बीच सम्पन्न कराया जा सकता है। योगी सरकार की योजना है कि इन चुनावों में सिर्फ वही लोग भाग लें जिनके सिर्फ दो ही बच्चे हैं। यदि ऐसा हुआ तो इससे आने वाले दिनों में जनसंख्या नियंत्रण अभियान को सकारात्मक गति मिलेगी। ऐसे आंकड़े है कि इन पंचायत चुनाव में करीब 30 लाख लोग अपनी अपनी प्रत्याशिता पेश करते हैं। इतनी बड़ी आबादी को यदि जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक/बाध्य किया जा सका तो इस दिशा में ये अपने आप में एक बड़ा कदम होगा।

कई राज्यों में पहले से लागू है ये व्यवस्था 

इसके लिए योगी सरकार को पंचायतीराज एक्ट में एक संशोधन करना होगा। जिसके लिए सरकार कानूनी राय लेने बाद इसे अमली जामा पहनाने की तैयारी में है। ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश इस तरह का कानून लागू करने वाला पहला राज्य होगा, बल्कि उत्तराखंड, हरियाणा व ओडिशा समेत करीब आधा दर्जन राज्यों में यह कानून पहले से काम कर रहा है। हां यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य जरूर बन जायेगा, जिससे प्रेरित होकर आने वाले दिनों में कुछ और बड़े राज्य इस तरह का कदम उठा सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार