सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले ममता बनर्जी ने सिर्फ जनता को ठगा

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने किया गायघटा, ठाकुरनगर और बनगांव साउथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा

Namit Tyagi
  • Jan 15 2021 9:06PM
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को गृह संपर्क अभियान के तहत गायघटा, ठाकुरनगर और बनगांव साउथ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। शेखावत ने कहा कि ममता बनर्जी की जिद ने लोगों को बेघर कर रखा है। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी दीदी गरीबों तक नहीं पहुंचा पाई हैं। यही कारण है कि आज जनता कच्चे मकानों में रहने के लिए मजबूर है। ममता सरकार ने पिछले 10 सालों में विकास के नाम पर सिर्फ जनता को ठगने का काम किया है।

शेखावत का गायघटा, ठाकुरनगर समेत कई जगहों पर स्वागत हुआ। इस दौरान वंचित, शोषित और पीड़ित महिलाओं ने अपना दुखड़ा बताते हुए अपनी समस्याओं से शेखावत को अवगत कराया। शेखावत ने कहा कि दीदी को हटाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ पूरा बंगाल खड़ा हो गया है। अब बंगाल के मजदूरों, किसानों, युवाओं और मां बहनों को पता चल गया है कि उनकी समस्याओं का समाधान केवल मोदी सरकार ही कर सकती है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने अलग-अलग वर्ग के समूहों के साथ बैठक भी की, जिसमें लोगों ने ममता सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, लेकिन बंगाल की ममता सरकार उन्हें आगे बढ़ने नहीं दे रही है। सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा का साथ देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है।

शेखावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक कर टीम को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को टीम बनाकर काम करना चाहिए, ताकि आने वाले समय में हम ममता सरकार को राज्य से उखाड़ फेंकन में सफल हो सके। शेखावत ने पार्टी के आम कार्यकर्ता के घर भोजन भी किया। बता दें कि हाल में टीएमसी के गुंडों ने उसके घर को तोड़ दिया था और उसे पीटा था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार