सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

UP Election 2022: अखिलेश यादव का ''अन्न संकल्प''... किसानों का वोट साधने में लगा रहे एड़ी चोटी का जोर

अखिलेश यादव ने कहा कि वह किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेंगे और आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 25 रुपये दिए जाएंगे।

Prem Kashyap Mishra
  • Jan 17 2022 8:32PM

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि जब उनकी पार्टी सत्ता में आएगी तो वह किसानों के लिए सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह गन्ना बकाया का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई, ऋण, पेंशन और बीमा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के लिए एक रिवाल्विंग फंड बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसानों के खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लेंगे और आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवारों को 25 रुपये दिए जाएंगे।

सोमवार को पार्टी कार्यालय में लखीमपुर खीरी की घटना में घायल होने वाले किसान नेता तेजिंदर सिंह बिर्क का परिचय कराते हुए बताया कि उन पर भी जीप चढ़ाई गई थी। जानकारी मिलते ही सपा नेताओं को भेजा। डॉक्टर से बात कर जरूरत पड़ने पर रेफर करने की मांग की। सभी के संयुक्त प्रयास से वे ठीक हो गए हैं। सपा अध्यक्ष ने किसानों के साथ गेहूंऔर चावल हाथ में लेकर किसान संकल्प की शुरुआत की। उन्होने कहा कि यह संकल्प किसानों के साथ अत्याचार करने वालों को सत्ता से बेदखल कनरे के लिए है। सपा हमेशा किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है।

आपको बता दें यूपी चुनाव के मैदान में अब किसानों के मुद्दे को गरमाने की कोशिश शुरू हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत का सपा और राष्ट्रीय लोक दल को समर्थन देने का बयान सामने आने के बाद गठबंधन ने खुशी जताई। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही किसान नेता नरेश टिकैत अपने बयान से पलट गए। यूपी चुनाव में उन्होंने किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं देने की बात कही। वहीं, अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में अन्न संकल्प लिया। पार्टी नेताओं के साथ संकल्प लेते हुए उन्होंने कहा कि किसानों अन्याय और अत्याचार करने वालों को हराएंगे। 

अन्न संकल्प के दौरान पार्टी कार्यालय में जय जवान जय किसान का नारा लगा। दरअसल, नरेश टिकैत का बयान आने के बाद किसानों को साधने के लिए समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सामने आए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के नेताओं ने अन्न संकल्प लिया है। पार्टी प्रदेश में किसानों के हित के लिए कार्य करने को संकल्पित है। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाएं और विधानसभा चुनाव में हराएं। साथ ही, उन्होंने किसानों के लिए किए जाने वाले कार्य का भी जिक्र किया। साथ ही, तमाम कार्यकर्ताओं को भी अन्न संकल्प से जुड़ने की अपील की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार