सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सूर्या के बल्ले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी बरसाए रन, तोड़ा मोहम्मद रिजवान का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सूर्या ने अपनी पारी के दौरान भारत के तेज़ बल्लेबाज शिखर धवन के भी एक साल में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया। सूर्या अब टी20 में एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस साल अभी तक 732 रन बना चुके हैं। जबकि धवन ने 2018 में 689 रन बनाए थे।

Raj Mahur
  • Sep 29 2022 1:20PM
स्टार भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इन दिनों गेंदबाजों पर काल बनकर बरस रहे हैं। वह लगातार रन बना रहे हैं और टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ पारियां खेल रहे हैं। उन्होंने बुधवार को एक बार फिर अपनी प्रतिभा और कौशल का मुजाहिरा मुश्किल परिस्थितियों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया। T-20 में डेब्यू के बाद से उनके बल्ले ने जमकर रन बरसाए है। उनकी फॉर्म का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्होंने इस साल 40 की औसत और 180 की स्ट्राइक रेट से 700 से अधिक रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार यादव उतरे और लगातार दो छक्के के साथ खाता खोलकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। उन्होंने अपनी आतिशी बल्लेबाजी के सिलसिले को पूरी पारी के दौरान जारी रखा और 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। सूर्या ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और 3 छक्के जड़े। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैदराबाद में उन्होंने 69 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

यादव ने अपनी ने शुरुआत में तीन गेंद पर ही एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ दो छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी रिजवान का एक साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। सूर्य कुमार यादव अब टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके इस साल अभी तक 21 मैच में 45 छक्के हो चुके हैं। जबकि रिजवान ने 2021 में 42 और उसी साल न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 41 छक्के लगाए थे।

सूर्या ने अपनी पारी के दौरान भारत के तेज़ बल्लेबाज शिखर धवन के भी एक साल में सर्वाधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को धवस्त कर दिया। सूर्या अब टी20 में एक साल में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वह इस साल अभी तक 732 रन बना चुके हैं। जबकि धवन ने 2018 में 689 रन बनाए थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार