सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

खारुन नदी को बचाने साध्वी प्रज्ञा निकलीं नदियों का हाल जानने...दूषित जल से परेशान ग्रामीणों ने लगाई गुहार...मिशन के तहत अभियान से जुड़ेंगे लोग

प्रज्ञा भारती सोमवार को कई गांवों में पहुंची, जहां पहुंच करके उन्होंने खारुन नदी का जायजा लिया।

Yogesh Mishra
  • Apr 24 2023 7:29PM
देश के कई राज्यों में नदी संरक्षित करने के अभिनव प्रयास की झलक अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रही है। नदी बचाने के लिए वर्षों से महाआरती के जरिए नदियों को संरक्षित करतीं साध्वी प्रज्ञा भारती राज्य के कई हिस्सों में नदी बचाने की मुहिम में जुट गई हैं।
 
 
छत्तीसगढ़ के धरसीवां विधानसभा में प्रज्ञा भारती विभिन्न आयोजनों में शामिल होने के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने में लग गई हैं। इसी कड़ी में प्रज्ञा भारती सोमवार को कई गांवों में पहुंची, जहां पहुंच करके उन्होंने खारुन नदी का जायजा लिया।
 
 
सोमवार को साध्वी प्रज्ञा भारती धरसीवां विधानसभा के ग्राम पठारीडीह पहुंचीं। हमसे बात करते हुए साध्वी प्रज्ञा भारती ने बताया कि यहां से खारुन नदी बहती हैं। ग्राम से लगे खारुन नदी पूरा जल कुंभी से पट गया है। नदी के किनारे डेयरी वाले भी गंदा पानी छोड़ रहे हैं, जिससे नदी का पानी दूषित हो रहा है। इसके साथ ही प्लांट वाले गंदा पानी नदी मे छोड़ देते हैं, जिससे खारुन का पानी नहाने योगय भी नही है। लोग बताते हैं कि नदी का पानी काला पढ़ गया है, लोग बीमार हो रहे हैं। पास मे खारुन होकर गांव के लोग नहा भी नहीं पा रहे हैं। जिससे ग्रामीणों के सामने संकट पैदा हो रहा है। 
 
 
 
ये रहे मौजूद
इस दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ सरपंच हरिशंकर सोनवानी, जनपद सदस्य योगीता ईश्वर निषाद, कन्हेरा सरपंच आसमींन सुखनंदन जांगड़े, कुम्हारी की सरपंच शिव कुमारी बाला राम पाठक, कनेरा के युवा नेता रवि निषाद, हथबंद सरपंच मनी राम निषाद, चिखली के मनराखन निषाद और समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। नदी प्रहरी जल संरक्षण मिशन की साध्वी प्रज्ञा भारती के साथ विशेष रुप से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री खिलावन बबलू शर्मा उपस्थित रहे।
 
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार