सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Punjab Election 2022 : चन्नी सरकार पर केजरीवाल सरकार का हमला...कहा - बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे,

पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी मेहनत कर रही है। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इन दिनों चंडीगढ़ दौरे पर हैं। वहां पर केजरीवाल ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मसले को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।

Shanti Kumari
  • Jan 12 2022 3:30PM

इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही है। पार्टी अपने-अपने प्रत्याशियों का चेहरा सामने लाना शुरु कर दिए है। बता दें एक तरफ यूपी की चुनाव की तैयारियां चर्चे में है वही दुसरी तरफ पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी जोर-शोर के साथ तैयारी कर रही है। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को लेकर 'आप' मानना है कि 14 फरवरी अब तक कई बार भाग्यशाली तारीख साबित हुई है। इसलिए यह तारीख पार्टी के लिए शुभकारी माना जा रहा है। यहां पर पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा चुकी है।

आपको बता दें पंजाब में आम आदमी पार्टी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए काफी मेहनत कर रही है। पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल इन दिनों चंडीगढ़ दौरे पर हैं। वहां पर केजरीवाल ने पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मसले को लेकर पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने अपने सीएम फेस को लेकर भी खुलासा किया।

बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने चन्नी सरकार पर कहा, "इतने सालों से बादल परिवार और कांग्रेस दोनों मिलकर पंजाब को लूट रहे थे, ये सिलसिला अब बंद होगा। पंजाब में कांग्रेस सरकार के दौरान बेअदबी के कांड, बम ब्लास्ट, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक हो रही है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब होती जा रही है, चन्नी सरकार इसे संभाल नहीं पा रही है।"

हालांकि, अभी तक आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री के चेहरे का खुलासा नहीं किया है। इस पर भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगले हफ्ते तक हम अपने सीएम फेस की घोषणा कर देंगे। अब देखना है कि पंजाब में सीएम का चेहरा कौन होता है। पार्टी किसके चेहरे पर चुनाव लड़ती है। हालांकि, कई नामों को लेकर चर्चा है लेकिन अभीतक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों की मानें तो पार्टी ने 'आप' सांसद भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।



सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार