सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जलूस निकाल कर किया कृषि बिल का विरोध।

केंद्र सरकार द्वारा पास किये गये कृषि बिल के विरोध में सितारगंज यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्यों द्वारा निकाला गया जलूस।

yogendra Kumar
  • Jan 14 2021 2:06PM

केंद्र सरकार द्वारा पास किये कृषि बिल का सितारगंज यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने एक जलूस निकाल कर विरोध किया। जलूस शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ उप जिलाधिकारी कार्यालय तक जाकर समाप्त हुआ। यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कृषि बिल के विरोध मे महामहीम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन मे यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने  केंद्र सरकार से मांग की कि कृषि बिल को तत्काल बापस लिया जाय और विरोध प्रदर्शन मे मारे गये किसानो के परिवार वालो को उचित मूआवजा दिया जाये। सितारगंज यूथ कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी जी ने किसानो को अच्छे दिनों का प्रलोभन देकर अपनी सरकार तो बना ली लेकिन बह अब किसानो के विरुद्ध बिल पास करके किसानो के लिये बुरे दिन ला रहे है।
दूसरी ओर इस जलूस मे सितारगंज यूथ कांग्रेस अपने साथ पर्याप्त संख्या मे किसान नही जुटा पाई। सितारगंज में अधिकतर लोग किसान है लेकिन इस विरोध प्रदर्शन मे किसान बहुत कम संख्या में दिखाई दिये।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार