सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

ज़िंदगी के साथ खिलवाड़ - झोलेछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से महिला की तबियत बिगड़ी

टोडाभीम में बुधवार को झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन बालघाट ले कर गए फिर वहां से टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने बताया की पत्नी को बुखार आने पर मोडला में एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया था। जिसके बाद पत्नी की तबियत बिगड़ती चली गई।

आशीष व्यास
  • Aug 18 2022 11:40AM
टोडाभीम में बुधवार को झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन बालघाट ले कर गए फिर वहां से टोडाभीम अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के पति ने बताया की पत्नी को बुखार आने पर मोडला में एक झोलाछाप डॉक्टर को दिखाया था। जिसके बाद पत्नी की तबियत बिगड़ती चली गई। मामला है कमालपुरा ग्राम पंचायत के राजोली गांव का। बता दें कुछ समय पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जिसमें झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के बाद नादौती के गुदाचन्द्रजी अस्पताल में 3 वर्षीय बालिका की मौत हो गई थी। झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवी सहाय मीणा ने कहा कि टीम द्वारा झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले भी कई मामलों में टीम द्वारा कार्रवाई की जाती रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार