सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कांग्रेसी नेता पंकज पुनिया गिरफ्तार..

राहुल गांधी के करीबी पंकज पुनिया को हरियाणा के करनाल से किया गया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश
  • May 21 2020 7:25AM
कांग्रेस नेता पंकज पूनिया को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी पंकज पुनिया द्वारा किए गए आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में हुई है। लखनऊ, नोयडा समेत करनाल में भी पंकज पूनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसमें पंकज पुनिया पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगा था। पुनिया पर कल ही यूपी की राजधानी लखनऊ में FIR दर्ज की गई थी। पंकज पुनिया की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त अभियान भी चला था।

पंकज पुनिया ने यूपी बस विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और  प्रभु श्रीराम को लेकर बेहद अभद्र और आपत्तिजनक ट्वीट किया था। जिसके बाद  उनके खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इसके अलावा पंकज पुनिया के खिलाफ नोएडा पुलिस ने भी आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। यह मामला नोएडा के सेक्टर 39 थाने में दर्ज किया गया था। जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 295A, 500, 505,  153A और आईटी एक्ट की धारा 66 पाबंद की गई थी।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार