सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

एक बार फिर से चर्चा में तेजोमहालय जिसे कुछ लोग कहते हैं ताजमहल.. चर्चा की वजह भगवा वस्त्र और महादेव की स्तुति

विजयदशमी के मौके पर ताजमहल में लहराया गया भगवा झंडा, शिव चालीसा का भी किया पाठ

Sudarshan News
  • Oct 26 2020 5:31PM
दशहरे के मौके पर उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल  परिसर में भगवा झंडा लहराए जाने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद इस प्रकरण का खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता ने ताजमहल के अंदर घुस कर भगवा झंडा फहराया और शिव चालीसा का भी पाठ किया। वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से झंडा फहराया गया है। अब ताजमहल की सुरक्षा के दावों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

भगवा झंडे संग शिव आराधना कर रहे इस व्यक्ति की पहचान आगरा हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, हिंदू जागरण मंच के युवा जिला अध्यक्ष गौरव ठाकुर द्वारा पिछले पांच वर्षों में करीब पांच बार ताजमहल के अंदर शिव आराधना की गई है। और भगवा लहराया गया है। 

गौरव ठाकुर की मांग है कि कथित ताजमहल तेजोमहल है।ये सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। उनका दावा है कि शाहजहां के द्वारा बनवाया गया यह ताजमहल किसी मोहब्बत की निशानी नहीं बल्कि हिंदू आस्था का केंद्र,गौरव ठाकुर का दावा है कि विश्व की अनमोल धरोहर ताजमहल एक मकबरा नहीं, बल्कि उनके आराध्य भगवान शिव का प्राचीन मंदिर है। वीडियो के वायरल होने के बाद ताजमहल की सुरक्षा के दावों पर सवाल उठ रहे हैं। कोरोना काल में अब तो मात्र पांच हजार सैलानियों को ही प्रवेश की अनुमति है। ताजमहल परिसर में हर गतिविधि को सुरक्षाकर्मी और एएसआई के कर्मचारी दूर से ही देख सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार