सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आज से सुरेश चव्हाणके जी के नेतृत्व में शुरू हो रहा जनसँख्या नियंत्रण क़ानून के लिए महाअभियान जो चलेगा 11 जुलाई विश्व जनसँख्या दिवस तक. लक्ष्य एक - सख्त Population Control Law

जनसँख्या नियंत्रण कानून की मुहिम को ले कर राष्ट्र प्रदक्षिणा कर चुके हैं सुरेश चव्हाणके जी.

Rahul Pandey
  • Jul 6 2020 9:41AM
हर दिन हर पल बढ़ रहे जनसंख्या के दबाव को हर साल महसूस करने के लिए मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस . आने वाली 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस है, इस दिन को मनाने के पीछे कारण ,हर सेकंड बढ़ रही आबादी के मुद्दे पर लोगों का ध्यान खींचना है। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) की शासी परिषद द्वारा पहली बार 1989 में तब हुई जब आबादी का आंकड़ा करीब पांच बिलियन के आस-पास पहुंच गया था. संयुक्त राष्ट्र की गवर्निंग काउंसिल के फैसले के अनुसार, वर्ष 1989 में विकास कार्यक्रम में, विश्व स्तर पर समुदाय की सिफारिश के द्वारा यह तय किया गया कि हर साल 11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा.

भारत में आज सबसे बड़ी समस्या बढ़ती जनसंख्या है तथा पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से भारत में जनसंख्या बढ़ी है. भारत में जनसंख्या के विस्फोट को रोकने के लिए अगर अब अभी कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो यह आने वाले दस सालों में देश की आबादी 200 करोड़ के पार होगी. इसलिए जरूरी है कि इस पर सख्त कानून बनाया जाए. आज हम सभी इस देश में समानता की बात करते हैं पर कुछ लोग अपने फायदे के लिए समानता की बात करते हैं. जब भी हम दो, हमारे दो के कानून लागू होने की बात करते हैं तो कुछ लोग इसका विरोध करते हैं. अब समय आ गया है उन लोगों को जवाब देने का.

देश की सबसे बड़ी और सबसे जुड़ी एक ज्वलंत समस्या जनसँख्या विस्फोट पर प्रभावी नियंत्रण और इसके स्थायी व दीर्घकालिक समाधान के लिए ‘राष्ट्र निर्माण संगठन” तथा संगठन के अध्यक्ष श्री सुरेश चव्हाणके जी लंबे समय से सरकार से एक कठोर और प्रभावशाली जनसँख्या नियंत्रण कानून’ बनाने की मांग करता रहा है. इसके लिए पिछले साल सुदर्शन टीवी के प्रधान संपादक तथा राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश चव्हाणके जी के नेतृत्व में कश्मीर से कन्याकुमारी से दिल्ली के बीच 20 हजार किलोमीटर की 70 दिवसीय अखिल भारतीय भारत बचाओ यात्रा भी निकाली गई थी तथा आम जनता को भी बढ़ती हुई आबादी से उत्पन होने वाली समस्याओं को लेकर जागरूक किया था.

भारत बचाओ यात्रा के बाद देश भर से जनसंख्या नियंत्रण क़ानून Population Control Law की मांग के लिए आवाज तेज हुई है तथा ये मांग अब राष्ट्रव्यापी मांग बन चुकी है लेकिन अभी तक जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया है. मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में प्रवेश कर चुकी है, इसलिए अब जरूरी है कि देश में बढ़ती हुई जनसंख्या पर लगाम लगाया जाए तथा जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाया जाए. इस बीच आने वाले विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई के अवसर पर राष्ट्र निर्माण संस्था द्वारा आज अर्थात 6 जुलाई से देश के विभिन्न हिस्सों में एक महाअभियान चलाने का फैसला लिया गया है जिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली 11 जुलाई को इस कड़ें कानून की घोषणा कर दें.. पिछले वर्ष भी सुरेश चव्हाणके जी ने देश की राजधानी दिल्ली की एक प्रमुख जगह जंतर मंतर पर “जनसंख्या नियंत्रण कानून” की मांग के लिए “जनसंसद” आयोजित की थी. इसमें कई विधायक, सांसद व मंत्रियों ने सहभागिता की थी..

इस जनसंसद में जनसँख्या नियंत्रण कानून के लिए प्रस्ताव पारित करने का आह्वान किया गया था. राष्ट्र निर्माण संस्था द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली और  जनसँख्या नियंत्रण कानून के लिए अथक संघर्ष करते रहने का संकल्प लेने के साथ इस वर्ष निर्णायक संघर्ष का आह्वान हुआ है. इन्ही प्रयासों के चलते अब तक कई केन्द्रीय मंत्री, सत्ता पक्ष तथा विपक्ष के कई सांसद, प्रांतीय मंत्री वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, शीर्ष वैज्ञानिक, समाज सेवक, धर्म गुरु, समाज के प्रबुद्ध लोग तथा आम जनता के लोग भी इस महाअभियान के सहचर बन चुके हैं.. राष्ट्र निर्माण संस्था के अध्यक्ष तथा सुदर्शन टीवी के चेयरमैन श्री सुरेश चव्हाणके जी ने कहा कि जनसँख्या नियंत्रण क़ानून के बाद देश की अन्य तमाम समस्याओं के समूल निदान की दिशा में प्रयास करते हुए उन्हें सार्थक अंज़ाम तक पहचाना भी है..  व अन्य बुद्धिजीवियों का समर्थन मिल चुका है.  

श्री सुरेश चव्हाणके जी ने कहा कि लगभग सप्ताह भर चलने वाले इस महाअभियान में आम जनता भी राय कहेगी तथा सरकार से जल्द कठोर जनसंख्या नियंत्रण की मांग करेगी. इस दौरान श्री सुरेश चव्हाणके जी ने इसमें बड़ी संख्या में लोगों से साथ जुड़ने व हर प्रकार से सहयोग करने की अपील की है. श्री सुरेश चव्हाणके जी ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण क़ानून के आंदोलन को अपना समर्थन देने, हिन्दुस्थान को पाकिस्तान बनने से रोकने के लिए. लव जिहाद, लैंड जिहाद और आतंक को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी संतानों को शान से जीने के लिए सभी लोग आने वाले 6 जुलाई से 11 जुलाई तक इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है...

कुल मिला कर सारांश में आगामी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस पर "जनसंख्या नियंत्रण कानून" का अध्यादेश जारी करने हेतु सुदर्शन न्यूज़ की विशेष मुहिम शुरू हो रही है. हमारे इस खास अभियान में देशभर के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए विशेषज्ञ पूरे कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहेंगे.  

प्रमुख विशेषज्ञ:- 
महिलाएं
पूर्व सैनिक, 
पूर्व राजनयिक
डॉक्टर   
वकील        
I A S                              
IPS                                 
संत        
राजनेता  
          
सोमवार 6 जुलाई से 11 जुलाई शनिवार तक देखिये इसका विशेष अभियान सुदर्शन न्यूज़ पर  विशेष प्रसारण के साथ.
 
इसी के साथ रात 8 PM स्पेशल बिंदास बोल 
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर लगातार..

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार