सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

2007 में आज ही के दिन जड़े थे एक ओवर में छह छक्के, बनाए थे सबसे तेज 50 रन

ये कारनामा करने से एक ओवर पहले ही युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉप से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवराज सिंह ने गुस्से में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच पारी के 18वें ओवर में कहा सुनी हुई थी, वहीं युवराज सिंह ने 19वें ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

Raj Mahur
  • Sep 19 2022 5:19PM
भारतीय टीम के धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह आज ही के दिन 19 सितंबर, 2007 में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले पहले टी20 खिलाड़ी बने थे। युवी ने इंग्लैंड के गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ एक ही ओवर में छह छक्के लगा दिए थे। उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है। 

ये कारनामा करने से एक ओवर पहले ही युवराज सिंह इंग्लैंड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉप से कहा सुनी हुई थी। इसके बाद युवराज सिंह ने गुस्से में स्टुअर्ट ब्रॉड की 6 गेंदों में 6 छक्के जड़े थे। दोनों खिलाड़ियों के बीच पारी के 18वें ओवर में कहा सुनी हुई थी, वहीं युवराज सिंह ने 19वें ओवर में 6 छक्के लगाए थे।

इस मैच में युवराज ने सिर्फ 12 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और 16 गेंदों में 58 रन बनाए थे। उनका यह रिकॉर्ड अब तक कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने की रिकॉर्ड युवराज के नाम है। 

भारतीय टीम ने वह मुकाबला 18 रनों से जीता था। इसके अलावा उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में सबसे पहले एक ओवर में छह छक्के लगाने का करिश्मा किया था। युवी ने अपने क्रिकेट करियर में हमेशा 12 नंबर की जर्सी पहनी। यह नंबर उनके लिए लकी रहा था। युवराज सिंह की उस धाकड़ पारी को आज भी सबसे बेहतरीन पारी में गिना जाता है।

युवराज सिंह क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी थे, जिन्होंने एक ही सीजन में 300 से ज्यादा रन बनाए थे और 15 विकेट भी लिए थे। हालांकि, इस विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद युवराज को कैंसर की शिकायत हुई और इसके बाद उनका करियर कभी पहले जैसी रफ्तार नहीं पकड़ पाया और 2019 में उन्होंने संन्यास का एलान किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार