सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गाजे बाजे के साथ निकाली गई गणाधिपति की शोभायात्रा

रुपईडीहा में चले आ रहे सप्ताह व्यापी गणेशोत्सव का समापन हो गया। गाजे बाजे के साथ भजनों पर थिरकते हुए लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए।

राम जी सोनी-Twitter@ramjisonistv
  • Sep 9 2022 4:42PM




रुपईडीहा बहराइच। शुक्रवार की दोपहर रुपईडीहा में चले आ रहे सप्ताह व्यापी गणेशोत्सव का समापन हो गया। गाजे बाजे के साथ भजनों पर थिरकते हुए लोग इस शोभायात्रा में शामिल हुए। कस्बे के आदर्शनगर में स्थापित भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा में रोहित यादव, राहुल यादव, रोशन वर्मा व राम चन्द्र यादव सहित भारी संख्या में महिलाएं शोभायात्रा में शामिल रहीं। इसी प्रकार बाल संगठन गणेश पूजा परिवार स्टेशन रोड पर स्थापित भगवान गणेश की भक्तों ने आरती की। संरक्षक नरेंद्र मदेशिया ने बताया कि गुरुवार की रात आचार्य सुनील ने यज्ञ करवाया। यज्ञ में अंकित गुप्ता, श्याम अग्रवाल, शुभम गुप्ता, शिवम जायसवाल व यजमान बब्लू यज्ञसैनि ने हवन किया। आदर्शनगर में गुरुवार की रात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम 5 बजे से शुरू हुआ भंडारा रात 12 बजे तक चला। इस प्रकार स्टेशन रोड, आदर्शनगर व आजाद रोड की तीनों प्रतिमाओं की शोभायात्रा को नगर वासियों ने कस्बे के बाहर साकेत नगर तक पहुंच कर श्रद्धापूर्वक विदा किया। शांति व सुरक्षार्थ  पूरे सप्ताह पुलिस सक्रिय रही। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार