सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

BJP नेता की नक्सलियों ने की गोली मारकर हत्या...5 दिन में BJP के दूसरे नेता की बेरहमी से हत्या...घर में घुसकर मारी गोली

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को उनके निवास में घुसकर गोली मारी।

Yogesh Mishra
  • Feb 10 2023 11:52PM
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नारायणपुर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को उनके निवास में घुसकर गोली मारी। जिला मुख्यालय से 43 किलोमीटर दूर छोटेडोंगर में शुक्रवार शाम नक्सलियों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर उनके सिर में गोली मार दी। 
 
 
 
घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली घटना स्थल से भाग खड़े हुए। वहीं गोली लगने के कारण सागर साहू गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया जहां उनकी मौत हो गई।
 
 
जानकारी के अनुसार जिले के नवीन तहसील छोटेडोंगर निवासी सागर साहू पिता सुखदेव उम्र 52 भाजपा के जिला उपाध्यक्ष थे। आमदई खदान का शुरू करने का विरोध नक्सली शुरू से करते आ रहे थे। 
 
 
 
नक्सलियों ने आमदई खदान के विरोध में करीब एक साल पूर्व बैनर चस्पा किया था। इस बैनर छोटेडोंगर के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्तियों का नाम का उल्लेख करते हुए धमकी दी गई थी। इस बैनर में सागर साहू का नाम शामिल था। शुक्रवार की शाम के सागर साहू छोटेडोंगर नयापारा स्थित अपने निवास में टीवी देखा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात नक्सलियों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन गोली की आवाज सुनकर कमरे की ओर दौड़ पड़े। जहां सागर साहू खून से लतपथ पड़े थे। जिला अस्पताल में सागर साहू की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसके थोड़े देर बाद उनकी मौत हो गई।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार