सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

पर्यावरण संरक्षण सप्ताह वायु शुद्धि महायज्ञ में लाखो लोगों ने दी आहुतियां

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रान्त मेरठ ने प्रत्येक जिले के 1008 स्थानों पर किया आयोजन

जितेन्द्र कुमार संवाददाता
  • Jun 5 2021 5:59PM
गाजियाबाद :: मोदीनगर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रान्त मेरठ के 27 जिलो में 1008 स्थानों पर वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में लाखो लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रान्त मेरठ के तत्वावधान में, विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, पांच जून से 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज मेरठ प्रान्त के 27 जिलों में 1008 स्थानों पर, वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से आम लोगों को प्रमुख रूप से आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए घर-घर में पौधे लगाने का संदेश दिया गया। कोरोना जैसी महामारियों से बचाव के लिए जनमानस को जागरुक करने और पर्यावरण की शुद्धता पर बल दिया गया। इसी के साथ पालिथीन के बढ़ते खतरे के प्रति जागरुक करते हुए कहा गया कि, अगर मानव को बचाना है तो, पालिथीन रूपी जिन्न को हटाना होगा। पालिथीन का प्रयोग रोकना होगा और पालिथीन का समुचित निस्तारण करना होगा। वायु शुद्धि महायज्ञ में मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, संभल, मुरादाबाद आदि जनपदों के हजारों ने लोगों ने भागीदारी की। इसी क्रम में जिला गाजियाबाद में, हजारों स्थानों पर यज्ञ किया गया। जिसमें आम और खास सभी ने योगदान दिया । पावन चिंतन धारा आश्रम, हिसाली में गुरु मां के सानिध्य में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए यज्ञ किया गया, जिसमे गुरु मां के साथ आश्रम के कार्यकर्ता,शोधार्थी,जिला कार्यवाह शेखर और जिला पर्यावरण संयोजक, अनिल उपस्थित रहे। वहीं सीकरी तीर्थ में, आचार्य चंद्रशेखर शास्त्री के सानिध्य में पीतांबरा विद्यापीठ पर यज्ञ किया गया।अमृत सेवा ट्रस्ट ने भी यज्ञ का आयोजन किया।वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख,भोजपुर कृष्णवीर,नगर पालिका अध्यक्ष,मोदीनगर अशोक माहेश्वरी सहित हजारों लोगों ने निज निवास पर यज्ञ किया। यज्ञ देवता बिना किसी भेदभाव के विश्व का कल्याण करते हैं। वे रोग और शोक का नाश करते हैं। यज्ञ के द्वारा प्रकृति में व्याप्त असंतुलन ठीक हो जाता है, यज्ञ जीव मात्र के लिए लाभदायक है, इसलिए सभी सामर्थ्यवान जन को यज्ञ करना ही चाहिए। अनिल जिला पर्यावरण संयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि,जिला गाजियाबाद ने नेतृत्व किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार