सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊ को दिया 93.5 करोड़ के विकास कार्यों का तोहफा

आज उन्होंने पश्चिमी विधनसभा में 10 करोड़ 59 लाख 50 हज़ार रुपये से 62 सड़कों के सुधार कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का लोर्कापण किया।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Jan 6 2022 6:06PM

इनपुट-श्वेता सिंह, लखनऊ

 
लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया लगातार 15वें वित्त के विकास कार्यों का शिलान्यास कर रही है । इसी सिलसिले में आज उन्होंने पश्चिमी विधनसभा में 10 करोड़ 59 लाख 50 हज़ार रुपये से 62 सड़कों के सुधार कार्यों सहित अन्य विकास कार्यों का लोर्कापण किया।
 
इस दौरान स्थानीय पार्षदों सहित महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि विगत दिनों महापौर ने लखनऊ पूर्व विधानसभा, उत्तरी विधानसभा, कैंट विधानसभा, सरोजनी नगर विधानसभा, मध्य विधानसभा में विकास कार्यों का शिलान्यास कर जनता को समर्पित किए।
 
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि लखनऊ की सभी विधानसभाओ में विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण हो चुका है और यहाँ इस विधानसभा का मिलाकर कुल 93 करोड़ 50 लाख रुपये के 467 कामों का शहर की जनता की सेवा में समर्पित किया गया है। 
 
आज पश्चिमी विधनसभा के लोकार्पण कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ अपर नगर आयुक्त अभय पांडेय, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अतुल दीक्षित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, राम शंकर राजपूत, पार्षदगण शिवपाल सवारियां, राजेश मालवीय, विजय गुप्ता, संतोष राय, नागेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, महेंद्र राजपूत, अजय सोनी, राजेन्द्र कुमार एवं कार्यकर्ताओं सहित सर्वजन उपस्थित रहें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार