सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

BJP के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन सपा के नेताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर जेल भेज रही: डिम्पल यादव

डिम्पल यादव आज कैरावली, कुचेला, रठेरा, डबरा, नगला मनू, कांकन, डाडी, लहरा एमनीपुर (नगला नया), नगला जंगी में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी आपके सभी के दिलों में बसते हैं।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 29 2022 9:36PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने आज व्यापक जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि यह चुनाव नेताजी का चुनाव है। 05 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल वाले बटन को दबाकर नेताजी को श्रद्धांजलि और सम्मान देने का काम करे समाजवादी पार्टी का युवा नेता 4 और 5 दिसम्बर को अपने घरों में न नही सोएंगे क्यों भाजपा सरकार सीट जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है। 

नेता कार्यकर्ता चुनाव वाले दिन सबसे पहले जाकर अपने मत का प्रयोग करे डिम्पल यादव आज कैरावली, कुचेला, रठेरा, डबरा, नगला मनू, कांकन, डाडी, लहरा एमनीपुर (नगला नया), नगला जंगी में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी आपके सभी के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे। डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी  मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। नेताजी को यहां के लोगों ने हमेशा सम्मान दिया है। मैनपुरी के नौजवान, बुजुर्ग तथा महिलाएं नेताजी को कभी नहीं भूलेंगे। 

डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उन्हें जेल भेजकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है। जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपाई चुनाव के बाद दिखाई नहीं देते है। डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी ने कभी भी जाति पाती और धर्म को बांटने का काम नहीं किए लेकिन ये जबसे भाजपा सरकार आई है वो सिर्फ धर्म की राजनीति कर रही है।नेता जी  सबको साथ लेकर मैनपुरी का विकास किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार