सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

वर्चुअल रैली में गरजे MP के CM शिवराज, "छग सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के बजाय सियासी नौटंकियां की और संघीय व्यवस्था की अवहेलना की"

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आहूत जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।

योगेश मिश्रा, छत्तीसगढ़
  • Jun 28 2020 8:10PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वस्त किया है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार भले ही विकास, जनस्वास्थ्य और जनकल्याण के कामों की परवाह नहीं कर रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के हित सुरक्षित है और छत्तीसगढ़ आगे बढ़ेगा। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा आहूत जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डाॅ. अनिल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद डाॅ. सरोज पाण्डेय, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद रामविचार नेताम व प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी मौजूद थे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला जारी रखते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के विकास की पूरी तरह अनदेखी की है। वादाखिलाफी कर के इस सरकार ने प्रदेश को अराजकता के गर्त में धकेल दिया है। पहले छत्तीसगढ़ को सीजी कहने से क्रेडिबल ग्रोथ (विश्वसनीय विकास) का बोध होता था, लेकिन कांग्रेस की मौजूदा सरकार के कार्यकाल में सीजी से केओटिक गवर्नेंस (अराजक शासन) का बोध हो रहा है। विश्वसनीय विकास के बदले अराजक शासन देने वाली सत्यानाशी कांग्रेस सरकार को चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए।

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना संकट से निपटने के बजाय सियासी नौटंकियां की और संघीय व्यवस्था की अवहेलना की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग में प्रधानमंत्री से लाॅकडाउन बढ़ाने की बात करते हैं और बाद में सवाल उठाते हैं कि देश में अचानक लाॅकडाउन क्यों कर दिया गया? केन्द्र सरकार ने गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया, लाॅकडाउन से प्रभावित परिवारों को हर तरह की सहायता दी पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बताये कि उन्होेंने अपने प्रदेश में क्या किया? छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को बंठाढार मुख्यमंत्री का दूसरा संस्करण बताते हुए एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के बदहाल क्वारेंटाइन सेंटर्स के लिए भी कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये हैं। न तो प्रदेश में टेस्टिंग लैब पर्याप्त संख्या में बनाये गये है और न ही कोविड अस्पतालों को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई गंभीरता दिखाई है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक नया भारत दुनिया के सामने खड़ा हुआ है जो भारतीय संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों की आंख में आंख डालकर जवाब दे रहा है। ऐसे अद्भुत नेतृत्व ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारत का मान सम्मान भी विश्व में बढ़ाया है। भारत-चीन सीमा विवाद और हाल ही के गलवान घाटी की हिंसक झडप की चर्चा करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहां की चीन यह अच्छी तरह समझ ने कि यह 1962 का भारत नही है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि चीन के प्रति उसका रूख नरम क्यों है? और वह भारतीय सेना मनोबल गिराने वाली भाषा क्यों बोल रही हैं? कांग्रेस देश को बताये कि राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा किन शर्तो पर मिला और कांग्रेस व चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच एमओयू का आधार क्या था क्योंकि देेश यह जानना चाहता है कि भारत-चीन फ्री ट्रेड समझौता किन शर्तों पर हुआ था? भारत-चीन फ्री ट्रेड समझौता के लिए तात्कालिन वाणिज्य मंत्री कमलनाथ पर तिखा हमला करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलंक नाथ कहा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चीनी दूतावास में चोरी-छिपे जाकर राहुल गांधी किन-किन लोगों से और क्यों मिले? इतना सब होने के बाद कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं रह जाता कि वह भाजपा को राष्ट्र भक्ति सिखाये और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषयों पर कुछ बोले। केन्द्र सरकार के पहले कार्यकाल और दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनेगा। चीनी सामान से देश का सम्मान हमारे लिए ज्यादा जरुरी है।

इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रस्ताविक भाषण दिया और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कोरोना संकट के दौर में प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता द्वारा किये गये सेवा व सहायता कार्यों की सराहना की। उन्होनें प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिशोध की राजनीति कर रही है और भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताडित कर रही है। अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 2023 के चुनाव में उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्पित होने का आग्रह किया। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार