सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

AMU के प्रोफेसर ने हिन्दू देवी देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी,बजरंग बल ने जताई नाराजगी

AMU के असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा हिन्दू देवी देवताओं पर की गई अभद्र टिप्पणी पर बजरंगबल का फूटा गुस्सा।

Diwakar Dixit
  • Apr 6 2022 2:10PM
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में विद्यमान भारत विरोधी मानसिकता के जिहादी और वामपंथी देश में अराजकता पैदा करने का षडयंत्र कर रहे हैं 

   सोशल मीडिया में प्रसारित खबर के अनुसार अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज के MBBS तृतीय वर्ष के छात्रों को बलात्कार पर शिक्षा दी गयी जिसमें शिक्षक डॉ जितेंद्र कुमार ने हिन्दू देवी देवताओं को बलात्कारी बताते हुए असहनीय व शर्मनाक उदाहरण पढायें उन्होंने बताया की बृह्मा ने अपनी बेटी का बलात्कार किया, इंद्र ने ऋषि गौतम की पत्नी का बलात्कार किया। 

    इस घटना पर अपनी तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बजरंगबल के संयोजक गौरव शर्मा ने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की यह घटना पहली घटना नहीं है और यह घटना असहनीय व अत्यंत अपमानजनक है। 

     उन्होंने आगे कहा अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय स्थान है, जहां से देश विभाजन की नींव रखी गई। देश की सारी सरकारें पता नहीं क्यों इस राष्ट्रघाती विश्वविद्यालय को पालती है।
अगर वर्तमान की बात करें तो नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के दौरान इस विश्वविद्यालय में भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह ऐसे नारे लगाए गए।

   गौरव शर्मा ने मांग की कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय हैं, इसलिए इस मामले में केंद्र सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय होने के कारण उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इसमें बहुत ज्यादा हस्तक्षेप कर नही सकती, इसलिए इनकी इतनी हिम्मत होती है।
और ध्यान रहे इस यूनिवर्सिटी का इलाज सबका साथ सबका विकास की नीति से होना सम्भव नहीं है। 

   छात्रों द्वारा आरोपित शिक्षक जितेंद्र कुमार को अमुवि प्रशासन द्वारा तुरंत निलंबित कर कठोर कार्यवाही करनी  चाहिए। जितेंद्र कई वर्षों से ऐसे ही सनातन धर्म के खिलाफ जहर् उगलता रहा है अतः भविष्य में इसकी शैक्षिक योग्यता को समाप्त किया जाना चाहिए।बजरंगबल हरिगढ़ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले समस्त राष्ट्रवादी छात्रों के साथ है। और अलीगढ़ प्रशासन से मांग करता है जो प्राथना पत्र आज अलीगढ पुलिस को दिया है उस पर अतिशीघ्र विधिक कार्यवाही करें।

            

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार