सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Sri Lanka Economic Crisis: आर्थिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका की मदद को सामने आया भारत, देगा इतने करोड़ की सहायता

श्रीलंका के इस आर्थिक संकट में उसका पड़ाेसी देश भारत सामने आया है. जी हैं...भारत ने एक पड़ाेसी देश हाेने के नाते आर्थिक संकट के लिए सामने आया है

Geeta
  • Jan 14 2022 12:08PM

श्रीलंका इन दिनों काफी बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा है। श्रीलंका के इस आर्थिक संकट में उसका पड़ाेसी देश भारत सामने आया है. जी हैं...भारत ने एक पड़ाेसी देश हाेने के नाते आर्थिक संकट के लिए सामने आया है. बता दें कि भारत ने 6670 करोड़ रुपये की मदद की बात कही है। गाैरतलब है कि वित्तमंत्री बासिल राजपक्षे ने दिसंबर 2021 में नई दिल्ली का दौरा किया था और आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका की मदद की अपील की थी। 

जानकारी के अनुसार भारत की तरफ से जाे मदद दी जा रही है इसमें 2965 करोड़ की करेंसी अदला-बदली और 3705 करोड़ का डेफर्ड पेमेंट शामिल है। बता दें कि भारतीय हाई कमिशनर गोपाल बागले ने श्रीलंका के सेंट्रल बैंक अजित निवार्ड कबराल से मुलाकात की है और मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत श्रीलंका के साथ मजबूती के साथ खड़ा है।

श्रीलंका स्थित भारतीय हाई कमीशन ने ट्वीट कर बताया है कि इस 6670 करोड़ रुपये में से 3705 करोड़ रुपये के एशियन क्लियरिंग यूनियन समझौते को स्थगित करना और 2965 करोड़ की करेंसी अदला-बदली शामिल है। आपकाें बता दें कि श्रीलंका ने चीन से भी कई करोड़ का कर्ज लिया हुआ है और चीन से भी मदद की अपील की है।

गोपाल बागले ने कहा है कि ये कदम आर्थिक सुधार और विकास के लिए श्रीलंका के साथ खड़े होने की भारत की मजबूत प्रतिबद्धता के अनुरूप हैं। इकॉनमिक एक्सपर्ट्स का मानना है कि श्रीलंका गंभीर आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे है क्योंकि श्रीलंका को करोड़ों के कर्ज चुकाने हैं। इस कारण से श्रीलंका नए कर्ज के जाल में फंस सकता है।

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार