सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस के ये कैसे दिन? 17 विधायको में से बचे सिर्फ 3....पार्टी विधायक रवि नाइक ने भी दिया इस्तीफा

नाइक के इस्तीफे के साथ, 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायको की संख्या घटकर तीन हो गई है। गोवा में पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ उनके दो बेटे भी थे, जो पिछले साल सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए थे।

Shanti Kumari
  • Dec 7 2021 2:48PM

कांग्रेस के विधायको की संख्या आए दिन घटती जा रही है अभी इसी साल अक्तूबर में, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइज़िन्हो फलेरियो ने कांग्रेस विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था और बाद में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। हाल में ही गोवा में चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका लगा है। बता दें पार्टी विधायक और पूर्व मुख्मंत्री रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, नाइक ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति आए दिन खराब होती जा रही है नाइक के इस्तीफे के साथ, 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस के विधायको की संख्या घटकर तीन हो गई है। गोवा में पोंडा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले नाइक ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को अपना इस्तीफा सौंपा। उनके साथ उनके दो बेटे भी थे, जो पिछले साल सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हुए थे।

वहीं, नाइक का भी भाजपा में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है नाइक ने अपना इस्तीफा सौंपने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि मैं आपको बताऊंगा कि आगे की योजना क्या है। सूत्रों के मुताबिक, नाइक के पार्टी के गोवा चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की उम्मीद है।

कांग्रेस पार्टी का उतर-चढ़ाव बताए तो 2017 के राज्य विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। हालांकि, 13 सीटें जीतने वाली भाजपा ने तटीय राज्य में सरकार बनाने के लिए कुछ क्षेत्रीय संगठनों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ गठबंधन कर लिया। 2017 के चुनावों के बाद, वालपोई विधायक विश्वजीत राणे कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पहले व्यक्ति थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और इस सीट से उपचुनाव जीत लिया। राणे वर्तमान में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं। राणे के बाहर निकलने के तुरंत बाद, कांग्रेस के दो और विधायक - सुभाष शिरोडकर (जिन्होंने शिरोडा सीट का प्रतिनिधित्व किया) और दयानंद सोपटे (मंदरेम) ने भाजपा में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी। इन दोनों ने बाद में मई 2019 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की। गोवा कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका जुलाई 2019 में लगा, जब उसके 10 विधायकों के एक समूह ने तत्कालीन विपक्ष के नेता चंद्रकांत कावलेकर के नेतृत्व में पार्टी छोड़ दी।





सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार