सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अबू बकर, अशरफ, मासुक ने पुताई करने के दौरान की थी नाबालिग से दोस्ती...फिर 8 महीने तक अशरफ और उसके दोस्तों ने नाबालिग संग किया गैंगरेप

गिरफ्तार आरोपियों के नाम अबू बकर उर्फ मोंटी, अशरफ और मासूक हैं। वहीं पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार तीन आरोपियों की धड़पकड़ जारी है।

Yogesh Mishra
  • Oct 4 2022 2:40PM
 
 
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आदिवासी नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। बलात्कार के इस मामले में 8 बदमाश शामिल बताए गए हैं। इनमें 2 नाबालिग भी हैं। 
 
 
 
 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने कई दिनों तक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है, 8 लोगों ने एक आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म किया था, जिसके बाद अब वह 8 महीने की गर्भवती हो गई है। 
 
 
फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दो नाबालिग सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अबू बकर उर्फ मोंटी, अशरफ और मासूक हैं। वहीं पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार तीन आरोपियों की धड़पकड़ जारी है।
 
 
 
 
पहले की दोस्ती, फिर विश्वास जीतकर किया गैंगरेप
यह पूरा मामला दिसंबर 2021 का है। पीड़ित लड़की के मोहल्ले में दो आरोपी एक निजी मकान की पुताई का काम कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित से इन दोनों आरोपियों का परिचय हुआ था। कुछ दिन बाद इन दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर नगर के रिंग रोड पर बुलाया। साथ ही अपने छह दोस्तों को भी बुलाकर नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना की जानकारी देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 
 
 
 
आरोपियों के द्वारा यह घिनौना कृत्य को दिसंबर से मार्च 2022 तक अंजाम दिया गया था। जब लड़की ने आरोपियों को बताया कि वह गर्भवती है, उसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से मिलना बंद कर दिया।
 
 
 
 
अब पीड़ित का गर्भ 8 महीने का हुआ और घरवालों के द्वारा पूछा गया, तब उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। इसके बाद परिजनों ने आदिम जाति कल्याण थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस में सभी आठ आरोपियों के खिलाफ 376 2G-IPC, 506-IPC, 3(2)(v)-SCH, 376(2)(n)-IPC, 6-CHL का मामला दर्ज कर दो नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार