सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पहले किया भाई और बहन का अपहरण......फिर लड़की से दुष्कर्म करने में हुए नाकाम तो डाल दी आँखों में तेजाब

मामला मध्य प्रदेश से आ रहा है जहाँ एक 20 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई। लेकिन जब लड़की अपनी बचाव की तब बदमाशों ने उसके आंख में तेजाब दाल दिया। साथ ही उनलोगो ने उसके भाई को भी बुरी तरह पीटा।

SHANTI
  • Sep 23 2021 6:31PM

आए दिन रेप जैसे मामले सुनने को मिलते है, लेकिन आरोपी अगर रेप करने में कामयाब नहीं हो पाते है तो उनका एक फंडा बन गया है एसिड फेकने और रेप कर वीडियो बनाने का। हम हमेशा सुनते है कि बलात्कारी रेप कर वीडियो बना लेते है जिससे, वो पीड़िता का मुँह बंद रख सके और उन्हें ब्लैकमेल कर दुबारा उनके साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दे सके।

आपको बता दे कि ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से आ रहा है जहाँ एक 20 साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की गई। लेकिन जब लड़की अपनी बचाव की तब बदमाशों ने उसके आंख में तेजाब दाल दिया।मामला पन्ना जिले के बरहो गांव का है। वहां 20 साल की एक लड़की और उसके भाई के साथ दो लोगों ने किडनैप किया गया था। लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश में नाकाम बदमशों ने उसकी आँखों में तेजाब दाल दिया जिससे वह दृष्टिहीन हो गई। साथ ही उनलोगो ने उसके भाई को भी बुरी तरह पीटा। 

दरअसल पीड़िता आरोपियों को पहचानती है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की एक रिश्तेदार किसी के साथ भाग गई थी। आरोपियों को शक था कि पीड़ित लड़की ने उनकी मदद की थी। गुरुवार को लड़की और उसके भाई को किडनैप करके पहले अपने उस रिश्तेदार के बारे में पूछा। कुछ पता नहीं चल पाया तो उनलोगो ने लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की और उसके भाई के साथ मारपीट करने लगे। 

 मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए लिखा, 'अब पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के ग्राम बराहों में एक युवती पर एसिड अटैक की नृशंस घटना सामने आई है, जिसके कारण युवती की दोनों आंखें झुलस गईं।युवती व उसके भाई के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला भी सामने आया है। यह घटना प्रदेश को देश भर में शर्मशार करने वाली घटना है। बताया जा रहा है सीएम शिवराज सिंह चौहान पन्ना जा सकते है। 

फ़िलहाल दोनों आरोपी पुलिस के गिरफ्त में है और उनको जल्द ही कोर्ट में पेश किया जायेगा। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार