सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पहले फिरोज सलमानी करता रहा यूज... शादी से इंकार करने पर प्रीति ने उडाया सिर

सम्भल का जिहादी फिरोज सलमानी करीब 3 साल से प्रीति शर्मा के साथ लिव इन में रहता था। लेकिन जब बात शादी की आई तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिससे नाराज होकर प्रीति ने उसका सर धड़ से अलग कर दिया।

Minakshee Sisodia
  • Aug 8 2022 6:38PM

उत्तर प्रदेश के गाजियबाद से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां जिहादी फिरोज सलमानी करीब 3 साल से प्रीति शर्मा के साथ लिव इन में रहता था। लेकिन जब बात शादी की आई तो वह अपने वादे से मुकर गया। जिससे नाराज होकर प्रीति ने उसका सर धड़ से अलग कर दिया।

दरअसल, रविवार 7 अगस्त 2022 की रात पुलिस ने प्रीति को लाश के साथ गिरफ्तार किया। इसी मामले को लेकर गाजियाबाद के SSP मुनिराज ने सोमवार को बताया, “कल रात टीला मोड़ पुलिस गश्त पर थी। उसी दौरान एक महिला के सूटकेस की जाँच करने पर लाश मिली। पूछताछ दौरान महिला ने बताया कि वह मृतक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी।

हम मामले की जाँच कर रहे हैं। मृतक के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। महिला के साथ मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस की फील्ड यूनिट भेजी गई है। अभी जाँच प्राथमिक चरण में है। लिहाजा हत्या की वजह को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता।

आपको बता दें मामला गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र का है। इसी क्षेत्र में रहने वाली 32 साल की तुलसी निकेतन की शादी काफी समय पहले दीपक यादव से हुई थी। कुछ कारणों के चलते 3 साल पहले प्रीति पति से अलग हो गई। इसी बीच प्रीति की मुलाकात 23 साल के फिरोज सलमानी से हुई। फिरोज सलमानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले का निवासी था और एक सैलून में काम करता था। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। लम्बे समय से साथ में रह रही प्रीति ने शादी के लिए कहा तो फिरोज शादी करने से इनकार करने लगा। जिसके चलते दोनों में अकसर विवाद होता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के दिन भी दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ जिसके चलते प्रीति ने फिरोज की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया। रात्रि करीब 2 बजे वह एक सूटकेस में लाश डाल गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के लिए ऑटो से निकली। प्रीति किसी भी ट्रेन में सूटकेस डाल देना चाहती थी। लेकिन रास्ते में जब शक के आधार पर ऑटो को रोककर तलाशी ली गई तो लाश बरामद हुई।

हालांकि पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब प्रीति से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूली है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार