सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री ने पेश किया बजट,पढिए किस वर्ग को क्या मिली सौगात,

जबलपुर में जल्द कैंसर हॉस्पिटल खोलने की घोषणा , पेट्रोल डीजल के बड़े दमो पर कोई चर्चा नहीं।

Jitendra
  • Mar 2 2021 1:29PM
 मध्य प्रदेश सरकार का 2 मार्च यानी मंगलवार को बजट पेश हो रहा है। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश कर रहे हैं। सीएम शिवराज सरकार के चौथे कार्यकाल का यह पहला बजट है। बजट को विधानसभा में पेश करने से पहले कैबिनेट की बैठक हुई थी। शिवराज कैबिनेट ने बजट को मंजूरी दे दी है। वित्तमंत्री टैबलेट के माध्यम से बजट भाषण पढ़ा। इस बार का बजट 2 लाख 40 हजार करोड़ रुपए का होगा। बजट भाषण में वित्तमंत्री कहा कि किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। शिवराज सरकार की तरप से किसानों को 6 हजार रुपए मिल रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार अलग दे राशि दे रही है। अब तक 78 लाख किसानों को 8 हजार करोड़ रुपए प्राप्त हो चुके हैं। 
 
इस बार कोई नया कर नहीं
मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवडा विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश कर रहे हैं। मध्य प्रदेश बजट 2021-22 पढ़ने के लिए 'मेड इन इंडिया' टैबलेट का उपयोग किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस साल बजट टैबलेट पर ही पढ़ा जा रहा है। पूरा बजट आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर फोकस है। वित्तमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार न तो कोई नया कर लगाएगी और न ही पुराने करों में कोई बढ़ोतरी करेगी।
शिवराज सरकार के बजट की बड़ी बातें
- ''24 हजार 200 नए शिक्षकों की भर्ती होगी
- ''किसानों को हर साल 10 हजार, गैस पीड़ितों को पेंशन
- ''प्रदेश में 2441 किलोमीटर की नई सड़कें बनाई जाएंगी।
-''मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना फिर शुरू होगी
- ''220 नए सर्व सुविधायुक्त स्कूल बनाएंगे जाएंगे।
-''नर्मदा घाटी के विकास के लिए 3680 करोड़ का बजट प्रावधान।
- ''नर्मदा बेसिन को 300 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
- ''जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से पानी पहुंचाया जाएगा।
-''5 हजार करोड़ 9800 परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।
-''जल जीवन मिशन के लिए 5962 करोड़ रुपये का बजट आवंटित।
-''चारों स्तंभों में नए-नए मिशन बनाए जाएंगे।
-''एमपी में 21361 मेगावट बिजली का उत्पादन पहुंचा।
-''1 लाख 27 हजार हेक्टेयर की नई सिंचाई परियोजना शुरू की जाएगी।
-''4500 मेगावट का सोलर पार्क बनाया जाएगा।
-''9200 स्कूलों को सर्व सुविधा युक्त बनाया जाएगा।
-''कोविड काल में गेहूं की रेकॉर्ड खरीदी की गई।
-''सीएम राइज योजना का संचालन किया जाएगा।
-''2021-22 में 33 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य।
-''ग्रामीणों स्कूलों का अगामी 4 साल में विद्धुतीकरण होगा।
-''रेलवे क्रॉसिंग को दुर्घटना रहित बनाएंगे।
- ''विद्यार्थियों के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए परिवहन की व्यवस्था हेतु पायलट प्रोजेक्ट का संचालन किया जाएगा।
-''2021-22 में 33 लाख नल कनेक्शन देने का लक्ष्य।
-''विद्यालयों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित
-''2,441 नवीन सड़के इस बजट में प्रस्तावित हैं
-''राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय से एमपी के विश्वविद्यालय जुड़ेंगे
-''उच्चा शिक्षा के लिए 879 करोड़ का बजट प्रावधान
-''उर्जा विभाग को 5728 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
-''गैस पीड़ितों को पेंशन दी जाएगी।
-''2022-23 में एमबीबीएस की 3250 सीटें बढ़ाई जाएंगी।
-''वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता कृषि है।
-''किसानों को बगैर ब्याज के ऋण देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान।
-''बजंर और बेकार जमीन को उर्वर बनाया जाएगा।
-''चना-मसूर की खरीद के लिए भुगतान किया गया है।
-''फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित की जाएगी।
-''वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रो़डक्ट पर रहेगा जोर।
-''4.33 लाख हेक्टेयर पर जमीन पर मत्स्य पालन।
-''भोपाल और इंदौर में मेट्रो के लिए 262 करोड़ दिया।
- ''घर-घर नल के जरिए पानी पहुंचाने के लिए बजट बढ़ाया।
-''पन्ना में डायमंड म्यूजियम स्थापित करने की तैयारी।
- ''105 रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे।
-''छतरपुर जिले के जटाशंकर में रोप-वे बनेगा।
- ''गांवों से बच्चों को स्कूल लाने के लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस की होगी सुविधा।
 
जबलपुर को कैंसर अस्पताल की सौगात।
मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री ने अपने बजट भाषण में जबलपुर में कैंसर अस्पताल के जल्द शुरू होने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जबलपुर में कैंसर अस्पताल जल्द काम करना शुरू कर देगी। अपने बजट भाषण में उन्‍होंने बुंदेलखंड के दमोह और महाकोशल के सिवनी में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। विंध्‍य के उमरिया और महाकोशल के बालाघाट में स्कूली बच्चों को घर से स्कूल तक लाने के लिए पायलेट प्रोजेक्ट शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अभी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उज्‍जैन में विज्ञान केंद्र संचालित किया जा रहा है। जबलपुर में भी विज्ञान केंद्र खोला जाएगा।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार