सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

किसान सरकारें बनाते है और गिराते है बात नही बनी तो उग्र आंदोलन -कर्नल संजय*

किसान ब्रिगेड क्या एकदिवसीय सत्याग्रह आज हरिहरगंज प्रखंड के समक्ष सतेंद्र मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन सचितानन्द सिंह ने किया। एक दिवसीय सत्याग्रह के मुख्य अतिथि ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से क्षेत्र के किसान अपनी पुश्तैनी खेती बारी का काम त्यागने को मजबूर है

गौतम राज
  • Aug 17 2021 2:39PM
किसान ब्रिगेड क्या एकदिवसीय सत्याग्रह आज हरिहरगंज प्रखंड के समक्ष सतेंद्र मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसका संचालन सचितानन्द सिंह ने किया। एक दिवसीय सत्याग्रह के मुख्य अतिथि ब्रिगेड के संरक्षक कर्नल संजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से क्षेत्र के किसान अपनी पुश्तैनी खेती बारी का काम त्यागने को मजबूर है। पलामू के किसान पूरे देश में अंतिम पायदान पर खड़े हैं। कृषि कार्य से शादी विवाह तो दूर रोजमर्रा का खर्चा भी पूरा नहीं होता।किसान नेता सतेंद्र मेहता ने कहा कि किसानों की पुश्तैनी जमीन सरकारी कर्मचारी की गलती से ऑनलाइन नहीं चढ़ा या गलत चढ़ा जिसकी सजा गरीब ग्रामीणों को मिल रहा है। भुनेश सिंह ब्रिगेड के सह संरक्षक ने कहा कि आज हर कार्यालय में हर कार्य जैसे आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि ऑनलाइन ही बनाया जा रहा है जिसका सत्यापन ऑनलाइन जमीन से हों रहा जिसमे भारी गड़बड़ी है। ब्रिगेड के हरिहरगंज अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज हमारे जैसे किसानों के लिए किसान ब्रिगेड के अलावा कोई सहारा नहीं है।दलाली और घूसखोरी प्रथा प्रत्येक ऑफिस में हावी है। सूबेदार बसंत सिंह,कपिल देव राम,साधु सरण सिंह,रमेश ठाकुर,डॉक्टर भीष्म सिंह,नीरज सिंह ने भी अपने विचार रखे आज के इस कार्यक्रम में अनिल मेहता ,उपेंद्र मेहता ,लाल बहादुर सिंह,अयोध्या सिंह टिकैत,योगेंद्र यादव,प्रदीप सिंह, रामनरेश सिंह मथुरा प्रसाद गुप्ता संजय सिंह का होरा अखिलेश्वर प्रसाद सिंह चंद्र भूषण सिंह संतोष सिंह अरुण सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार