सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिला अधिकारी खीरी ने 15 पूर्व प्रधानों व तत्कालीन सचिवों की काटी आरसी, 06 पूर्व प्रधानों को जारी नोटिस, हड़कंप

ऑडिट में मिली विकास कार्यों में धांधली, खुली कलई, तत्कालीन प्रधानों व सचिवो से होगी वसूली15 प्रधानों एवं सचिवों से होगी 19.31 लाख की वसूली

आशीष कटियार लखीमपुर खीरी
  • Sep 27 2021 10:42AM

लखीमपुर खीरी 26 सितंबर 2021 : रविवार को डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने आडिट आपत्तियों के निस्तारण में पाई गई कमियों के संतोषजनक उत्तर न देने वाले 15 तत्कालीन ग्राम प्रधानों से वसूली हेतु 19.31 लाख की आरसी जारी की। वही 06 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम प्रधानों को आडिट आपत्तियों के निस्तारण हेतु नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। इन छह मामलों में कुल 2.24 करोड़ की धनराशि सन्निहित है। इसमे संतोषजनक उत्तर न मिलने पर संबंधित ग्राम प्रधानों एवं सचिवों से इसकी भी वसूली की जाएगी।

डीएम ने बताया कि मुख्य लेखा परीक्षा सहकारी समितियां एवं पंचायते उप्र द्वारा जिले की ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए कार्यों का बारीकी से वार्षिक प्रतिवेदन (आडिट)किया गया। जिसमें 15 ग्राम पंचायतो में धनराशि का अपहरण मिलने पर उनके स्तर से संबंधित सचिवों व प्रधानों से साक्षयो सहित उनका पक्ष जाना, उत्तर ना मिलने अथवा उत्तर संतोषजनक न मिलने पर संबंधित ग्राम प्रधानों व सचिवों को उत्तर प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1947 की धारा 27 एवं नियम 256 के तहत अपहरण धनराशि के आधे आधे भाग की वसूली भू राजस्व की भांति संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव से किए जाने के आदेश पारित किए। वही 06 ग्राम प्रधानों से ऑडिट में मिली कमियों के निस्तारण हेतु नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। डीएम ने बताया कि आरसी जारी किए गए 15 ग्राम प्रधानों से वित्तीय अनियमितता के चलते 19.31 लाख की आरसी के जरिए वसूली की जाएगी।

*आडिट आपत्तियों पर छह तत्कालील ग्राम प्रधानों को डीएम ने जारी की नोटिस,  कुल 2.24 करोड़ की धनराशि प्रश्नों के दायरे में*
श्रीमती फूलमती तत्कालीन प्रधान, नि0-ग्राम गिरधरपुर कालोनी ब्लाक पलिया, राम सहाय तत्कालीन ग्राम प्रधान पढुआ, ब्लाक पलिया, बालकराम तत्कालीन प्रधान, ग्राम पचपेड़ा, ब्लाक पलिया, रूपेन्द्र सिंह, तत्कालीन प्रधान ग्राम मिर्चिया, ब्लाक पलिया, श्रीमती सुशीला देवी ग्राम प्रधान। डीएम ने बताया कि इन 6 ग्राम पंचायतों के तत्कालीन ग्राम सचिवों को डीपीआरओ के स्तर से नोटिस निर्गत कर जवाब मांगा जा चुका है। यदि इन 6 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व सचिवों ने तय समय में संतोषजनक उत्तर नहीं दिया तो आरसी जारी करके वसूली कराई जाएगी।

*आडिट आपत्तियों के निस्तारण स्वरूप तत्कालील ग्राम प्रधानों/सचिवों को जारी हुई आरसी*  :
डीएम ने बताया कि नीचे दर्शित धनराशि संबंधित तत्कालीन ग्राम प्रधान व सचिव से अलग-अलग वसूली जाएगी। जिनका विवरण निम्न है। तत्कालीन प्रधान श्रीमती फूलमती उर्फ नूरजहॉ व तत्कालीन सचिव लालाराम वर्मा ग्राम पंचायत रोशननगर, ब्लाक व तहसील कुम्भी से रु. 33,038, तत्कालीन प्रधान राजेश कुमार व तत्कालीन सचिव नंदराम ग्राम पंचायत असौवा, ब्लाक बाकेगंज, तहसील गोला रु. 1,22,959, तत्कालीन प्रधान श्री पाल व तत्कालीन सचिव विवेकानन्द शुक्ला, ग्राम पंचायत बहारगंज, ब्लाक बाकेगंज, तहसील गोला रु. 7,490, तत्कालीन प्रधान जोगेन्द्र सिंह व तत्कालीन सचिव अशोक कुमार वर्मा, ग्राम पंचायत बघोड़ा रु. 2,43,806,00, तत्कालीन प्रधान विश्राम अली व तत्कालीन सचिव अशोक कुमार वर्मा, ग्रापं गोपालपुर, ब्लाक बांकेगंज रु.1,29,629, तत्कालीन प्रधान श्रीमती नजमा खान, तत्कालीन सचिव विवेकानन्द शुक्ला, ग्रापं पुनर्भूगंन्ट, ब्लाक बाकेंगज रु.33,631, तत्कालीन प्रधान सरोज यादव, तत्कालीन सचिव मोहनलाल शर्मा, ग्रापं डालपुर ग्रन्ट, ब्लाक बाकेंगंज, रु.30,570, तत्कालीन प्रधान श्री पाल व तत्कालीन सचिव विजय शर्मा, ग्रापं भैठिया, ब्लाक बाकेगंज रु.30,724, तत्कालीन प्रधान राधेश्याम भार्गव व तत्कालीन सचिव मोहन लाल शर्मा, ग्रापं सलावत नगर,ब्लाक बाकेंगंज रु. 1,05,101, तत्कालीन प्रधान महेश प्रसाद व तत्कालीन सचिव विवेकानन्द शुक्ला, ग्रापं जमैयतपुर, ब्लाक बाकेंगज रु. 1,08,750, तत्कालीन ग्राम प्रधान श्रीमती अनीसा व तत्कालीन सचिव वीरेन्द्र कुमार भट्ट ग्रापं मुड़िया, ब्लाक मितौली रु. 19,750, तत्कालीन ग्राम प्रधान चन्द्रेश्वर नारायन पाण्डेय व तत्कालीन सचिव वीरेंद्र कुमार भट्ट, ग्रापं -उमरपुर,ब्लाक बेहजम रु. 48,300, तत्कालीन ग्राम प्रधान श्रीमती लीला देवी व  तत्कालीन सचिव वीरेन्द्र कुमार भट्ट ग्रापं कैमा बुजुर्ग,ब्लाक, बेहजम रु.18,500, तत्कालीन ग्राम प्रधान मालती प्रसाद व तत्कालीन सचिव बीरेन्द्र कुमार शुक्ला,ग्रापं मड़वा, ब्लाक ईसानगर रु. 7,430, तत्कालीन प्रधान सुन्दरलाल  व तत्कालीन सचिव बीरेन्द्र कुमार शुक्ला, ग्रापं परसिया ब्लाक ईसानगर रु. 25,738।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार