सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखीमपुर खीरी: दुष्कर्म के बाद मासूम दलित बच्ची की निर्ममतापूर्ण हत्या करने वाला संतोष यादव साथी समेत गिरफ्तार..

लखीमपुर खीरी के पकरिया गांव की घटना.. गांव के रहने वाले दो आरोपी गिरफ्तार.. दुष्कर्म के बाद गला घोट कर कर दी बच्ची की हत्या..

रजत मिश्र, उत्तर प्रदेश, ट्विटर- @rajatkmishra1
  • Aug 16 2020 10:08AM

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में 13 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।पीड़िता के शव को गन्ने के खेत से बरामद किया गया। मासूम बच्ची के साथ बर्बरता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार लिया है। पोस्टमार्ट रिपोर्ट में मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

शव मिलने से फैली सनसनी -

शुक्रवार को लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। गले में दुपट्टा कसा था तो पैर बंधे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। थाना ईसानगर क्षेत्र के एक ग्रामीण की 12 वर्षीय पुत्री शुक्रवार को दोपहर दो बजे खेतों की ओर गई थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। यह मामला नेपाल सीमा से सटे एक गांव की है जो लखनऊ से करीब 130 किलोमीटर दूर है।

बच्ची के घर वापस न आने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की। गांव में काफी तलाश करने के बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला तो परिवार वालों ने गांव वालों के साथ मिलकर खेतों में खोज शुरू की। खोजबीन में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर स्थित झन्नू यादव के खेत में बालिका का शव मिला था।

रासुका और NSA के तहत कार्यवाही -

लखीमपुर खीरी के एसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि 13 वर्षीय लड़की (जिसकी लाश ईसानगर के एक खेत में मिली थी) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बलात्कार की पुष्टि करती है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हम बलात्कार, हत्या और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप दायर करेंगे।"

गांव के दो युवक गिरफ्तार -

परिजनों ने गांव के ही रहने वाले संतोष यादव और संजय गौतम पर बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

बसपा मुखिया ने खड़ा किया सवाल - 

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि अगर ऐसे ही अपराध होते रहे तो समाजवादी पार्टी सरकार और वर्तमान योगी आदित्यनाथ की सरकार में क्या अंतर रह जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार