सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

एटर्नल जीनियस वन संस्था का महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम

राजमाता जीजाबाई के सम्मान में पहली बार किसी संस्था ने किया कार्यक्रम।

Diwakar Dixit
  • Sep 18 2022 4:45PM

हरिगढ़ महानगर में एटरनल जीनियस वन संस्था द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम का नाम  राजमाता जीजाबाई के नाम पर रखा गया,संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना से जब पूछा गया कि कार्यक्रम का नाम राजमाता जीजाबाई के नाम पर क्यों रखा है तो उन्होंने सुदर्शन को बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के अंदर राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने क कार्य माता जीजाबाई ने ही किया था

मुग़लों ने जो अत्याचार किया उनसे लोहा लेने की ताक़त भी राजमाता जीजाबाई ने शिवाजी के अंदर भरी थी।

 

संस्था में बच्चों ने बहुत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया ,जिसमें ताइक्वांडो,योगासन,मेहँदी प्रतियोगिता , नृत्य और गायन प्रतियोगिताएँ मुख्य थीं, बच्चों ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए परिधान पहन रखे थे और उन्होंने संस्था के अध्यक्ष से वादा भी किया कि हम पश्चिमी सभ्यता का अनुसरण नहीं करेंगे।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में सबके तिलक लगाया गया और सबसे कहा गया कि हिंदू संस्कृति में तिलक की महत्ता है सभी को लगाना चाहिए, आगे आने वाले समय में संस्था द्वारा भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देते हुए कार्यक्रम लगातार होते रहेंगे ऐसा संस्था के अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना ने कहा।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार