सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अनपरा लैंको परियोजना में अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्वायलर का भाड़ा गिरा, दर्जन भर श्रमिक घायल, पांच क़ी हालत नाजुक, परियोजना में मची अफरा तफरी

अनपरा सोनभद्र, 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नम्बर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्वायलर का भाड़ा रविवार की सुबह गिरने से कई श्रमिको के घायल होने से परियोजना में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यूनिट नम्बर दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिये 80 मीटर ऊँचाई पर लगाया गया भाड़ा भरभरा कर गिर जाने से कार्य कर रहे कई श्रमिक घायल हो गये है।

Rajesh Singh
  • Apr 4 2021 1:58PM

सोनभद्र यूपी

 

अनपरा थाना क्षेत्र के 1200 मेगावाट की अनपरा सी लैंको परियोजना में 600 मेगावाट की यूनिट नम्बर दो के अनुरक्षण कार्य के दौरान ब्वायलर का भाड़ा रविवार की भोर लगभग तीन बजे गिरने से कई श्रमिक घायल हो गए। हादसे के बाद परियोजना में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और कंपनी के अधिकारी आनन फानन में घायल  श्रमिकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। जिसमे पांच श्रमिकों की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

 

जानकारी के अनुसार यूनिट नम्बर दो के ब्वायलर अनुरक्षण के लिये 80 मीटर ऊँचाई पर भाड़ा लगा कर कार्य चल रहा था कि अचानक भाड़ा भरभरा कर गिर जाने से कार्य कर रहे कई श्रमिक घायल हो गये है। सूत्रों की माने तो कई श्रमिकों के अभी भी ब्वायलर में लगे भाड़े के मलबे में फसे होने क़ी आशंका हैं जिन्हें निकाले जाने का प्रयास जारी है। 13 श्रमिको को स्थानीय हास्पिटल मे उपचार हेतु भेजा जा चुका है तथा 5 श्रमिको क़ी नाजुक हालत को देखते हुये नेहरू शताब्दी हास्पिटल जयंत के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

डाक्टर के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है। लोगों की मानें तो प्रबंधन क़ी उदासीनता से प्लाण्ट मे आऐ दिन दुर्घटनाएं घटित हों रही है।प्रशासन से मिल कर मामले को दबा दिया जाता है। परियोजना में बार बार हो रही दुर्घटनाओं से आजिज आकर आक्रोशित श्रमिको ने शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग जाम करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस श्रमिको पर लाठी भांज कर उन्हे तीतर बितर करती रही।

 

परियोजना प्रबंधन के अनुसार 13 घायल श्रमिको मे  विवेक, शिवम, शिव कुमार, संदीप, धर्मजीत क़ी हालत नाजुक है। मामले में एसपी अमरेंद्र प्रताप सिंह से फोन पर घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुल 13 मजदूर फंसे हुए थे, जिसमें सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। पांच घायल मजदूरों का अस्पताल मे इलाज चल रहा है।  वही 8 मजदूर को  प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार