सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

बदायूं में रहेंगे आज भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष

सोमवार को इस्लामिया कालेज में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए की गईं तैयारियां।दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

Tejas Rastogi
  • Dec 28 2021 1:28PM
सोमवार को इस्लामिया कालेज में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के लिए की गईं तैयारियां। दो बजे जनसभा को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में होगा कार्यक्रम बदायूं। संवाददाता भाजपा की जन विश्वास यात्रा जिला मुख्यालय पहुंच गई है। आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करने के बाद आगे बढ़ायेंगे। इसके लिये सोमवार को देररात तक तैयारियां चलती रहीं। भाजपा संगठन ने भी इसको लेकर तैयारियां की हैं और अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।सोमवार को दिन भर शहर के इस्लामियां इंटर कालेज में तैयारियां चलती रहीं। इस सभा को आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी रहेंगे। इसके बाद यात्रा आगे बढ़ेगी। इस सभा में शामिल होने वाले केंद्रीय एवं राज्यमंत्रियों के कार्यक्रम आ गये हैं जिसको लेकर व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर 02:10 बजे पुलिस लाइन हैलीकाप्टर से उतरेंगे। 02:20 बजे इस्लामियां इंटर कालेज पहुंचेंगे। इसके बाद 02:35 बजे से संबोधन शुरू होगा जो 03:15 बजे तक चलेगा। 03:25 बजे पुलिस लाइन से हेलीकाप्टर से दिल्ली को रवाना होंगे। इनके अलावा कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा, विधि एवं न्याय केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल, संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जल शक्ति कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, राजस्व राज्यमंत्री छत्रपाल गंगवार, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता शामिल रहेंगे। आज यहां से निकलेगी जन विश्वास यात्रा आज सुबह 10 बजे होटल क्लब रिबेरा से प्रस्थान करके इस्लामियां इण्टर कॉलेज पहुचेंगी। जहां विशाल जनसभा होगी, जनसभा को मुख्य अतिथि जेपी नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह सहित अतिथि संबोधित करेंगे। उसके बाद यात्रा मंडी समिति होते हुए इस्लामगंज 12:30 बजे, सखानूं 12:45 बजे, अलापुर 01:00 बजे, म्यांऊ 01:20 बजे, सांडी 01:40 बजे, डहरपुर 02:00 बजे, दातागंज नगर 02:20 बजे, ढिलवारी कॉलेज 02:40 बजे और समरेर 03:00 बजे होते हुई जिला बरेली को जायेगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार