सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है भाजपा के नेता - अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सच को छुपाने और झूठ फैलाने की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले उसमें तनिक भी सफलता मिलने वाली नहीं है।

रजत के.मिश्र , Twitter - rajatkmishra1
  • Mar 17 2021 2:36PM

(इनपुट - शैलेंद्र पांडे, लखनऊ)

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सच को छुपाने और झूठ फैलाने की चाहे जितनी भी कोशिश कर ले उसमें तनिक भी सफलता मिलने वाली नहीं है। खुद उसके घर में ही असंतोष और विरोध के स्वर उठने लगे हैं, जिस समय प्रदेश कार्य समिति की बैठक चल रही थी मंच से भाजपा नेता आगामी विधानसभा चुनावों मे अपनी जीत के दावे कर रहे थे तभी तमाम पदाधिकारी एवं नेता भाजपा राज में बढ़ रहे कुशासन के खिलाफ अपनी आवाज बुलन्द करने में लगे थे।

अखिलेश यादव का कहना कहना हैै कि समाजवादी पार्टी तो शुरू से ही कहती आई है की भाजपा राज में अराजकता,अव्यवस्था,और भ्रष्टाचार, का बोलबाला है। सरकार का शासन-प्रशासन पर कोई नियंत्रण दिखाई नही देता योगी सरकार के मंत्रियों की भी शिकायत रहती है कि अफसर उनकी नहीं सुनते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के, तमाम निर्देशों के बावजूद भी डीएम, एसएसपी, एसपी,कमिश्नर का फोन नहीं उठता, इस बात को खुद मुख्यमंत्री कार्यालय ने माना है। मुख्यमंत्री कार्यालय का मानना है कि प्रदेश के आईएएस, आईपीएस,गम्भीरता से नहीं लेते है। इसके उनके पत्र भेजकर जबाब मांगा है तो आप इससे अंदाजा लगा सकते है कि सामान्य आदमी की सुनवाई कैसे सकती है।

आश्चर्य की बात तो यह है कि जनता के बीच पनपते असंतोष और आक्रोश के बावजूद भाजपा नेता सुधर नहीं रहे हैं। वे अभी भी हवा महल में बैठकर अपनी कामयाबी के सपने में खोये हुए हैं। उनके कहानी तो मुंगेरी लाल की सपनों की तरह है।जिसका 2022 के होने वाले विधान सभा चुनाव में जनता उन्हें ‘ठोक दो‘ का जवाब ठोक करके देगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार