सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

11 को मनाएंगे सांसद सिंह का जन्मदिन, बैठक में कार्यक्रम तय

11 को मनाएंगे सांसद सिंह का जन्मदिन, बैठक में कार्यक्रम तय

पंकज त्रिवेदी
  • Sep 6 2021 4:36PM
*11 को मनाएंगे सांसद सिंह का जन्मदिन, बैठक में कार्यक्रम तय* बारां- 6 सितम्बर बारां- झालावाड़ लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद दुष्यंत सिंह के जन्मदिन 11 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी बारां धूमधाम से मनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश मीणा ने सांसद सिंह के जन्मदिन को लेकर कार्यक्रम तय किए। जिले के सभी मण्डलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की पूर्व तैयारियों को लेकर कार्यक्रम के जिला प्रभारी अशोक बत्रा एवं जिला सहप्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने शहर के कोटा रोड स्थित सांसद कार्यालय पर भाजपा शहर मण्डल, देहात मण्डल व कोयला मण्डल की संयुक्त बैठक ली। जिला प्रभारी बत्रा ने कहा कि सांसद सिंह के जन्मदिन पर जिले के सभी मण्डलों पर अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, गायों को चारा और वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला सह प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जुट जाने का आह्वान किया। भाजपा जिला मीडिया प्रमुख राजेन्द्र शर्मा एवं शहर प्रवक्ता सचिन सनाढ्य ने बताया कि जन्मदिवस पर शहर मण्डल की ओर से प्रातः 8 बजें जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, 9 बजें युवा मोर्चा व भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया जाएगा। प्रातः 10 बजें गायों को चारा खिलाया जाएगा और 11 बजें सांसद कार्यालय पर वृक्षारोपण किया जाएगा। जिसके बाद सायं 4 बजें दिव्यांग बच्चों को भोजन कराकर 5 बजें केक काटकर सांसद दुष्यंत सिंह की दीर्घायु की कामना करेंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष महावीर नामा, बारां देहात मण्डल अध्यक्ष निरंजन शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित नागर, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बैरवा, भाजपा शहर महामंत्री हेमन्त शर्मा, हरीश वैष्णव, बद्रीप्रसाद मेघवाल, देहात महामंत्री रमेश नागर, कोयला मण्डल से नारायण नागर आदि उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार