सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस पर भाजपा नेता का पलटवार कहा- आपकी दादी ने आपातकाल लगाया, पत्रकारों को जेल भेजा... आपको कुछ याद है?

कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार को घेरते हुए देश में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि जब महंगाई पर चर्चा होती है तो राहुल गांधी सदन में आते नहीं हैं। सदन में वॉक आउट कर जाते हैं।

Minakshee Sisodia
  • Aug 5 2022 3:13PM

सरकार के खिलाफ महंगाई व बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने प्रदर्शन से पहले केंद्र सरकार को घेरते हुए देश में लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर पलटवार करते हुए कहा कि जब महंगाई पर चर्चा होती है तो राहुल गांधी सदन में आते नहीं हैं। सदन में वॉक आउट कर जाते हैं।

रविशंकर प्रसाद बोले कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में विस्तार से जवाब दिया कि कोविड की समस्या के बावजूद भारत की आर्थिक व्यवस्था दुनिया के कई देशों की तुलना में बेहतर है। साथ ही  रविशंकर प्रसाद ने नेशनल हेराल्ड केस पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा- कि गांधी परिवार ने 5 लाख रुपये लगाकर 5000 करोड़ रुपये की संपत्ति हथिया ली है।

आपको बता दें राहुल गांधी ने प्रदर्शन करने से पहले प्रेस वार्ता दौरान आरोप लगाया, 'देश में लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।

देश में आज लोकतंत्र नहीं है।' राहुल गांधी ने कहा, 'मैं जितना सच बोलता जाऊंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा लेकिन मैं अपना काम करूंगा, महंगाई पर बात करूंगा, बेरोजगारी पर बात करूंगा। जितना इन सबके खिलाफ बोलूंगा, उतना मुझ पर आक्रमण होगा।

ये सिर्फ हमारे लिए नहीं है। सभी के साथ है, जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है, उसे केंद्रीय एजेंसियों से डराया जाता है। यह बात लोगों को अभी समझ नहीं आ रही है, लेकिन एक दिन समझ आएगी।'

इस आरोप की प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- कि कांग्रेस का लोकतंत्र भ्रष्टाचार का तंत्र है। राहुल गांधी भ्रष्टाचार से बचने के लिए देश की आलोचना कर रहे हैं। राहुल गांधी बताएं कि वह जमानत पर क्यों हैं? कांग्रेस पार्टी आज एक परिवार की जेब में है। यह परिवार अब पार्टी की प्रॉपर्टी पर कब्जे की कोशिश कर रहा है। जिस मामले में वे बेल पर हैं, उन संस्थाओं पर राहुल गांधी आरोप लगाना बंद करें।

इतना ही नहीं रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा- राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लगाया था। आपातकाल में बड़े-बड़े पत्रकारों को जेल भेजा था। राहुल गांधी की दादी जी ने 'कमिटेड ज्यूडिशियरी' की बात की थी। रविशंकर ने राहुल से पूछा , आपको कुछ याद है? आप हमें लोकतंत्र की नसीहत देते हैं। क्या आपकी पार्टी में लोकतंत्र है?

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार