सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

शांतिनगर खैराबाद में धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन शोभा यात्रा

खैराबाद शांतिनगर श्रीगणेश की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के नैमिष ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे।

सत्य दीक्षित
  • Sep 28 2023 2:33PM
धूमधाम से निकाली गई गणेश विसर्जन शोभायात्रा 👉बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार किया आरती व पूजा पाठ 👉खैराबाद नगर में गूंजते रहे गणपति बप्पा मोरया के भजन भक्तिमय हुआ माहौल 👉जगह जगह निकली गयी शोभा यात्रा खैराबाद शांतिनगर श्रीगणेश भगवान की विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसके बाद श्रद्धालु मूर्ति विसर्जन के नैमिष ले गए। इस दौरान श्रद्धालुओं ने खूब गुलाल उड़ाया। नगर में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजते रहे। शोभा यात्रा शांतिनगर पहुची जंहा नगरपालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता ने सपरिवार आरती व पूजन किया डीजे पर गणेश महाराज जी के भजन गूंजते रहे। काफिले में बस ,ट्रैक्टर,कार, बाइक से श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। खैराबाद नगर में गणेश महोत्सव मनाया गया। मंदिर पर विधि-विधान से पूजा कर गणेश प्रतिमा को स्थापित किया गया। इसके बाद सात दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। गुरुवार को खैराबाद में स्थापित गजानन महाराज श्री गणेश जी का विसर्जन के लिए तमाम श्रद्धालु एकत्र हुए। विसर्जन से पूर्व विधि विधान से पूजन हवन किया गया और प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। चहुं ओर गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस फिर जल्दी आ आदि के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भगवान भोलेनाथ, हनुमान समेत कई आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। नगर में जगह जगह लोगों ने अपने घरों के ऊपर मटकी लगाई। जिसको नगर एवं बाहर से मटकी फोड़ टोली ने एक के बाद सभी मटकी फोड़ा। इसके बाद श्रद्धालु गणपति विसर्जन के लिए गणेश प्रतिमा को नैमिष में गोमती नदी लेकर पहुंचे जहां पूरे विधि विधान से भगवान गणेश का विसर्जन किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार