सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

"भाजपा सरकार का मिशन शक्ति दिखावे के लिए ही बना"-अखिलेश यादव

‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ भी मौके पर कहीं दिखाई नहीं पड़ता है। भाजपा सरकार का ‘महिला सशक्तीकरण‘ का दावा भी दूसरे वादों की तरह फेल साबित नजर आ रहा है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Nov 15 2022 10:01PM

इनपुट- शैलेंद्र पांडेय,लखनऊ        

 
सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भाजपा सरकार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों के चलते प्रदेश की बहन-बेटियां सुरक्षित-नही है। आए दिन बहन बेटियों ई साथ लूट, हत्या, बलात्कार. अपहरण की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। भाजपा सरकार का ‘मिशन शक्ति‘ दिखावे के लिए ही बना है। 
 
‘ऐंटी रोमियों स्क्वाड‘ भी मौके पर कहीं दिखाई नहीं पड़ता है। भाजपा सरकार का ‘महिला सशक्तीकरण‘ का दावा भी दूसरे वादों की तरह फेल साबित नजर आ रहा है। भाजपा राज के पिछले 5.साल उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के कामों पर अपने नाम का ठप्पा लगाने में लगी है। समजवादी पार्टी योजनाएं को बर्बाद करने का खेल भी खूब खेला गया। भाजपा की दूसरी सरकार बने अब सात महीने हो रहे हैं। इस अवधि में तो प्रदेश की कानून व्यवस्था के हालात बद-से-बदतर होते जा रहे हैं। अपराधियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। 
 
सपा की सरकार ने अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 तथा 1090 वूमेन पावर लाइन शुरू की थी। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए तकनीकी रूप से प्रगति के साथ पुलिस की कार्य संचालन क्षमता में भी सुधार लाया गया था। घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने के लिए इनोवा गाड़ी दी गई थी। भाजपा ने पुलिस को सिर्फ अपने राजनीतिक हितों में प्रयोग का मोहरा बना लिया है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार